जयपुर में पीएम ई-बसों का ट्रायल कल से शुरू : अप्रैल-मई में नियमित संचालन की संभावना, शहर में स्वच्छ परिवहन व्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा

ट्रायल 26, 27 और 28 तारीख तक विभिन्न रूटों पर किया जाएगा

जयपुर में पीएम ई-बसों का ट्रायल कल से शुरू : अप्रैल-मई में नियमित संचालन की संभावना, शहर में स्वच्छ परिवहन व्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा

जेसीटीएसएल बेड़े में 150 पीएम ई-बसों का ट्रायल शुरू होगा। यह परीक्षण 26-28 फरवरी तक विभिन्न रूटों पर होगा। ट्रायल सफल होने पर अप्रैल-मई में बसों का नियमित संचालन शुरू होगा।

जयपुर। गुलाबी नगरी में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। जेसीटीएसएल के बेड़े में केंद्र सरकार की ओर से मिलने वाली 150 पीएम ई-बसों का ट्रायल गुरुवार से अग्रवाल फार्म, मानसरोवर से शुरू होगा। यह ट्रायल 26, 27 और 28 तारीख तक विभिन्न रूटों पर किया जाएगा, ताकि बसों की तकनीकी क्षमता और संचालन व्यवस्था का परीक्षण हो सके।

ट्रायल सफल रहने के बाद अप्रैल-मई तक इन बसों का नियमित संचालन शुरू होने की संभावना है। पहले चरण में 75 बसें बगराना डिपो और 75 बसें टोडी डिपो से संचालित की जाएंगी। दूसरे चरण में 168 और तीसरे चरण में 132 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद की जाएगी। इस तरह कुल 450 ई-बसें इसी वर्ष जेसीटीएसएल के बेड़े में शामिल होंगी, जिससे शहर में स्वच्छ और सुविधाजनक परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

रमजान स्पेशल: "रोज़ा, सेहरी, इफ्तार…"रोज़ों में इस्तेमाल होने वाले खास इस्लामिक शब्द, जानें रोज़ों से जुड़े ऐसे ही ज़रूरी शब्द और उनके मायने रमजान स्पेशल: "रोज़ा, सेहरी, इफ्तार…"रोज़ों में इस्तेमाल होने वाले खास इस्लामिक शब्द, जानें रोज़ों से जुड़े ऐसे ही ज़रूरी शब्द और उनके मायने
पवित्र रमजान माह में सहरी से इफ्तार तक का सफर केवल उपवास नहीं, बल्कि आत्म-अनुशासन और इबादत का प्रतीक है।...
सामाजिक न्याय विभाग मुख्यालय में खुलेगा ‘हेल्प डेस्क’, योजनाओं की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान
Weather Update : प्रदेश से सर्दी की लगभग विदाई, पारा 36 डिग्री तक पहुंचा; सुबह-शाम की सर्दी भी गायब
इंटरनेशनल मार्केट की तेजी का असर : सोना-चांदी की कीमतों में उछाल, जानें कितने बढ़ें भाव
ऑस्ट्रेलियाई शोधकर्ताओं ने बनाया मूंगफली के छिलकों से ग्राफीन: बदल सकती है इलेक्ट्रॉनिक्स की दुनिया, ऊर्जा उपकरणों के लिए मूल्यवान घटक
जिले में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन : गर्भवती महिलाओं की होगी स्वास्थ्य जांच, एनीमिया उपचार के लिए लगेंगे फेरिक कार्बोक्सी माल्टोज इंजेक्शन
चांदपोल परकोटा गणेश मंदिर में फाग महोत्सव : भक्तों ने खेली गुलाल की होली, आकर्षक फूलों की सजी फाल्गुनी झांकी