मुख्य ड्रेन की क्षतिग्रस्त पुलिया छह माह से अधूरी, हादसे का खतरा

पुलिया के दोनों ओर सुरक्षा दीवार का अभाव

मुख्य ड्रेन की क्षतिग्रस्त पुलिया छह माह से अधूरी, हादसे का खतरा

वरिष्ठ अधिवक्ता डी.एस. नायडू ने एसआईआर में 10वीं के प्रवेश पत्र को दस्तावेज मानने पर आपत्ति जताई। इस पर मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने स्पष्ट किया कि यदि प्रवेश पत्र को पूरक दस्तावेज माना जाता है, तो उसके साथ 10वीं उत्तीर्ण करने का प्रमाण पत्र भी अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना होगा।

कापरेन। शहर के शक्ति चौराहे पर मुख्य ड्रेन की क्षतिग्रस्त पुलिया छह माह बाद भी स्थायी रूप से निर्मित नहीं हो सकी है। अगस्त 2025 में आई बाढ़ के दौरान यह पुलिया बह गई थी। मुख्य मार्ग बाधित होने पर संबंधित विभाग ने तत्काल सीमेंट नाले दबाकर मिट्टी व ग्रेवल डाल आवागमन शुरू तो करवा दिया, लेकिन अब तक पक्की पुलिया का निर्माण नहीं कराया गया। वर्तमान में पुलिया के दोनों ओर सुरक्षा दीवार का अभाव है। स्थानीय नागरिकों के अनुसार बीते महीनों में कई मवेशी नाले में गिर चुके हैं, वहीं दो बाइक सवार संतुलन खोकर नीचे जा गिरे। गनीमत रही कि कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई, लेकिन खतरा लगातार बना हुआ है। बारिश के दौरान अस्थायी पुलिया पर फिसलन बढ़ जाती है, जिससे राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ती है।

शक्ति चौराहा शहर का प्रमुख यातायात केंद्र है, जहां से दिनभर लोडिंग वाहन, ट्रैक्टर-ट्रॉली, स्कूली वाहन एवं आमजन का आवागमन रहता है। पुलिया संकरी होने से एक साथ दो बड़े वाहन आने पर जाम की स्थिति बन जाती है।पूर्व पार्षद द्वारका लाल मीणा, अशोक चौरसिया, कन्हैया लाल सेन एवं छगन बाबर ने चेतावनी दी कि शीघ्र पक्की पुलिया और सुरक्षा दीवार का निर्माण नहीं हुआ तो बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों ने नगरपालिका प्रशासन और पीडब्ल्यूडी विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

इनका कहना है 
शक्ति चौराहे पर पुलिया निर्माण की  सेक्शन अभी आई है,एक -दो दिन में टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। संभवत: महीने भर में पुलिया निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा।
- चिराग जैन,एईएन पीडब्ल्यूडी विभाग

यह पुलिया शहर की जीवनरेखा है। छह महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी स्थायी निर्माण नहीं होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रशासन को किसी बड़े हादसे का इंतजार नहीं करना चाहिए।
- राजेंद्र पाटनी, पूर्व पालिका अध्यक्ष 

Read More गुजरात के गांधीनगर में केन्द्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई ‘सहकार मंथन’ बैठक, सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक ने की बैठक में सहभागिता

सुरक्षा दीवार नहीं होने से सबसे ज्यादा खतरा रात के समय रहता है। कई बार मवेशी और बाइक सवार गिर चुके हैं। यहां तुरंत मजबूत रेलिंग लगाई जानी चाहिए।
- प्रवीण सिंह सिसोदिया, स्थानीय निवासी 

Read More जयपुर आरटीओ प्रथम की सख़्ती : 15 वर्ष से पुराने व्यावसायिक वाहनों पर चलेगा अभियान, प्रदूषण नियंत्रण को लेकर किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं

दिनभर भारी वाहन निकलते हैं। पुलिया संकरी होने से जाम लगता है और हादसे की आशंका बनी रहती है। अस्थायी मरम्मत से काम नहीं चलेगा, पक्की पुलिया का निर्माण जरूरी है।
- सुनील गोयल, व्यापारी

Read More हाईकोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी : प्रशासन ने तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को दी सूचना, कोर्ट को कराया खाली

यह मार्ग आसपास के गांवों को शहर से जोड़ता है। रोजाना स्कूली बच्चे और मरीज गुजरते हैं। प्रशासन को प्राथमिकता के आधार पर निर्माण कार्य शुरू करना चाहिए।
- संजय तिवारी, भाजपा नेता 

Post Comment

Comment List

Latest News

लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुए शेयर बाजार, आईटी और धातु कंपनियों में दिखा जोरदार एक्शन लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुए शेयर बाजार, आईटी और धातु कंपनियों में दिखा जोरदार एक्शन
वैश्विक तेजी के बीच घरेलू शेयर बाजार में बढ़त। पिछले सत्र की गिरावट के बाद आईटी, ऑटो और मेटल सेक्टर...
कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर फिर अटकलें तेज, मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने किया अंदरूनी गुटबाली के आरोपों को ​खारिज
जयपुर में पीएम ई-बसों का ट्रायल कल से शुरू : अप्रैल-मई में नियमित संचालन की संभावना, शहर में स्वच्छ परिवहन व्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा
लखनऊ में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई: बीएसपी विधायक उमाशंकर सिंह के आवास और कार्यालयों पर छापेमारी, जरूरी दस्तावेज जब्त
बंगाल एसआईआर : 10वीं का प्रवेश-पत्र वैध दस्तावेज, सुर्पीम कोर्ट ने कहा- परीक्षा उत्तीर्ण करने का प्रमाण भी जरूरी
भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला : दो से ज्यादा संतान वाले भी लड़ सकेंगे निकाय-पंचायत चुनाव, कैबिनेट ने दी विधेयक में संशोधन को मंजूरी
मुख्य ड्रेन की क्षतिग्रस्त पुलिया छह माह से अधूरी, हादसे का खतरा