नाला निर्माण में लापरवाही से आवागमन बाधित

मुख्य मार्ग बंद

नाला निर्माण में लापरवाही से आवागमन बाधित

बाईपास नहीं बनने से प्रतिदिन लोगों को उठानी पड़ रही परेशानी ।

भण्डेड़ा। क्षेत्र के बांसी कस्बे में देई रोड स्थित बांडी खाली पर सार्वजनिक निर्माण विभाग के संवेदक द्वारा नाला निर्माण कार्य किया जा रहा है। कार्यस्थल पर बाईपास नहीं बनाए जाने से पिछले  पखवाड़े से आमजन को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नवनिर्माण कार्य कछुआ चाल से होने के कारण लोगों को अस्पताल, स्कूल और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए दो किलोमीटर तक अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। इससे स्कूली बच्चों, कर्मचारियों, मरीजों एवं तीमारदारों को काफी दिक्कतें ही रही हैं।
जानकारी के अनुसार बांसी-देई मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुलिया की जगह उच्च पुलिया का निर्माण किया जा रहा है। करीब पंद्रह दिन पहले खुदाई के बाद कार्य शुरू हुआ, लेकिन अब तक बाईपास की व्यवस्था नहीं की गई है। मुख्य मार्ग को मिट्टी डालकर बंद कर दिया गया है, जिससे पैदल राहगीर खाई पार करते समय चोटिल हो रहे हैं। वाहन चालकों को रास्ता बंद मिलने पर लौटना पड़ रहा है। चौपहिया वाहनों को मोड़ने के लिए जगह नहीं होने से उन्हें पीछे जाकर बीओबी बैंक चौराहे तक जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने कई बार बाईपास निर्माण की मांग की, लेकिन विभागीय संवेदक और पीडब्ल्यूडी द्वारा समस्या को नजरअंदाज किया जा रहा है, जिससे लोगों में रोष व्याप्त है।

बांसी-देई मार्ग पर बांडी खाली पर पैदल राहगीरों के लिए बाईपास बनाया था। मगर मोटरसाइकिले के सवार राहगीर आवागमन करते है। जो यहां खतरा रहता है। मोके पर बाईपास को लेकर उच्चाधिकारी से बात करेंगे।
- रेवतीरमन शर्मा, जेईएन, सार्वजनिक निर्माण विभाग, नैनवां

Post Comment

Comment List

Latest News

नीट परीक्षा मामले में भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, एसओजी-सीबीआई कार्रवाई का हवाला देकर पूछे सवाल नीट परीक्षा मामले में भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, एसओजी-सीबीआई कार्रवाई का हवाला देकर पूछे सवाल
नीट पेपर लीक विवाद पर भाजपा ने कांग्रेस पर पलटवार किया। प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने कहा कि एसओजी और सीबीआई...
NEET पेपर लीक में बड़ा खुलासा: RCC कोचिंग संचालक शिवराज मोटेगांवकर गिरफ्तार, मॉक टेस्ट से जुड़े पेपर लीक के मिले सबूत
अमेरिका में एयर शो के दौरान हवा में टकराए 2 लड़ाकू विमान : मौके पर लगी आग, पायलट सुरक्षित बाहर निकले
प्रसूताओं के परिजनों के लिए सहारा बनी प्रेमदीप समिति, सुबह-शाम समिति पहुंचाएगी भोजन
दालों की आपूर्ति बढ़ाने के लिए म्यांमार, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया बनेंगे सहारा
मिसेज राजस्थान 2026 का शानदार आगाज, टैलेंट राउंड में प्रतिभागियों ने बिखेरा जलवा
कैबिनेट बैठक : पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन समेत कई बड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर, विकास कार्यों को मिलेगी गति