धौलपुर एसीबी की कार्रवाई : पटवारी बीरेन्द्र कुमार शर्मा 50,000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 

अग्रिम कार्यवाही जारी 

धौलपुर एसीबी की कार्रवाई : पटवारी बीरेन्द्र कुमार शर्मा 50,000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 

एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर धौलपुर चौकी ने पटवारी बीरेन्द्र कुमार शर्मा को 50,000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी परिवादी के नामांतरण के लिए पैसे मांग रहा था। कार्रवाई में एसीबी उपमहानिरीक्षक डॉ. रामेश्वर सिह और अति. महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव की निगरानी में हुई।

जयपुर। एसीबी मुख्यालय जयपुर के निर्देश पर एसीबी चौकी धौलपुर द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपी बीरेन्द्र कुमार शर्मा, पटवारी, पटवार हल्का बसई सामन्ता तहसील व जिला धौलपुर को परिवादी से 50,000 रू की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी चौकी धौलपुर को एक शिकायत इस आशय कि मिली कि परिवादी के पिताजी ने दिनांक 06.01.2026 को खाता संख्या 141 के खसरा नम्बर 244, 249, 476 में से रजिस्ट्री अपने नाम कराई थी। उक्त रजिस्ट्री के आधार पर नामान्तरण दर्ज करने की एवज में आरोपी पटवारी श्री बीरेन्द्र कुमार शर्मा, पटवारी, पटवार हल्का बसई सामन्ता जिला धौलपुर 50,000/- रूपए रिश्वत की मांग कर परेशान कर रहा है।

एसीबी के उपमहानिरीक्षक पुलिस डॉ. रामेश्वर सिह के सुपरविजन में आज दिनांक 25.02.2026 को एसीबी चौकी धौलपुर के ज्ञानचन्द पुलिस उप अधीक्षक के नेतृत्व में मय टीम के ट्रैप कार्यवाही करते हुए आरोपी बीरेन्द्र कुमार शर्मा, पटवारी को 50,000 रू की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। रिश्वत राशि आरोपी के कमरे की खिड़की से बरामद की गई है। अग्रिम कार्यवाही जारी है।

एसीबी की अति. महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ व कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।

Read More अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 80 लाख रुपये का विदेशी OG गांजा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

 

Read More शहर की सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग के लिए फील्ड पर उतरी निगम टीम : अधिकारियों ने देखी सफाई व्यवस्था, निरीक्षण में दिए निर्देश

Post Comment

Comment List

Latest News

बंगाल एसआईआर : 10वीं का प्रवेश-पत्र वैध दस्तावेज, सुर्पीम कोर्ट ने कहा- परीक्षा उत्तीर्ण करने का प्रमाण भी जरूरी बंगाल एसआईआर : 10वीं का प्रवेश-पत्र वैध दस्तावेज, सुर्पीम कोर्ट ने कहा- परीक्षा उत्तीर्ण करने का प्रमाण भी जरूरी
बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान 10वीं कक्षा का प्रवेश पत्र पहचान के लिए केवल...
भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला : दो से ज्यादा संतान वाले भी लड़ सकेंगे निकाय-पंचायत चुनाव, कैबिनेट ने दी विधेयक में संशोधन को मंजूरी
मुख्य ड्रेन की क्षतिग्रस्त पुलिया छह माह से अधूरी, हादसे का खतरा
दीपक से मुलाकात कर बोले राहुल गांधी : असंख्य देशवासियों में है मोहब्बत की विचारधारा, नफरत फैलाने वालों के खिलाफ साहस से खड़ा होना भी देशभक्ति
मोती डूंगरी गणेश मंदिर में भव्य फागोत्सव का आयोजन : फूलों और गुलाल से मनाई जाएगी होली, भक्त उत्साहपूर्वक लेंगे भाग 
45 वर्ष के हुए शाहिद कपूर : फिल्म ‘इश्क विश्क’ से किया डेब्यू, बॉलीवुड में सफलता हासिल कर बनाई अपनी अलग पहचान 
ईरान को लेकर ट्रम्प सख्त : परमाणु कार्यक्रम को लेकर दी चेतावनी, कहा- किसी भी कीमत पर परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देगी अमेरिकी सरकार