विधानसभा में 75 शिक्षकों का जिला आवंटन निरस्त होने का उठा मामला, मंत्री ने स्वीकारी गलती

टीएसपी क्षेत्र में सामान्य क्षेत्र के अभ्यर्थियों का चयन

विधानसभा में 75 शिक्षकों का जिला आवंटन निरस्त होने का उठा मामला, मंत्री ने स्वीकारी गलती

राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र के दौरान 75 शिक्षकों का जिला आवंटन निरस्त किए जाने का मामला शून्यकाल में ध्यानाकर्षण के जरिए उठा। विधायक श्रीचंद कृपलानी ने सदन में कहा कि चयनित शिक्षकों को सेवा से कार्यमुक्त कर दिया गया, जबकि वे कार्यभार ग्रहण कर चुके थे।

जयपुर। राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र के दौरान बुधवार को 75 शिक्षकों का जिला आवंटन निरस्त किए जाने का मामला शून्यकाल में ध्यानाकर्षण के जरिए उठा। विधायक श्रीचंद कृपलानी ने सदन में कहा कि चयनित शिक्षकों को सेवा से कार्यमुक्त कर दिया गया, जबकि वे कार्यभार ग्रहण कर चुके थे। यह बच्चों के जीवन-मरण से जुड़ा सवाल है। चयनित अभ्यर्थियों ने विधिवत कार्य जॉइन कर लिया था, लेकिन बाद में चयन बोर्ड ने उनका चयन निरस्त कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि कोर्ट के आदेश की अवहेलना करते हुए अभ्यर्थियों को कार्यमुक्त किया गया। सभी 75 चयनित अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

उन्होंने कहा कि इस फैसले से कई अभ्यर्थियों का पारिवारिक जीवन भी प्रभावित हुआ है और कुछ की शादियां तक टूटने की कगार पर पहुंच गई हैं। कृपलानी ने मांग की कि सभी चयनित अभ्यर्थियों को पुनः बहाल किया जाए। इस पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सदन में जवाब देते हुए कहा कि चयन बोर्ड से गलती हुई है। टीएसपी क्षेत्र में सामान्य क्षेत्र के अभ्यर्थियों का चयन कर दिया गया, जबकि पात्र अभ्यर्थी उपलब्ध थे। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों के पदों पर अन्य लोगों की भर्ती नहीं होनी चाहिए थी। मंत्री ने आश्वासन दिया कि मामले में न्यायालय के आदेश और विधिसम्मत प्रक्रिया के अनुसार आगे कार्रवाई की जाएगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह