एमजेआरपी यूनिवर्सिटी में पैशन-फैशन 2026 का आयोजन : रैंप पर दिखी युवाओं की सतरंगी रचनात्मकता, दर्शकों ने बजाई तालियां

मधुर संगीत और पारंपरिक साज-सज्जा ने कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया

एमजेआरपी यूनिवर्सिटी में पैशन-फैशन 2026 का आयोजन : रैंप पर दिखी युवाओं की सतरंगी रचनात्मकता, दर्शकों ने बजाई तालियां

अचरोल कैंपस में पैशन फैशन का भव्य आयोजन। छात्रों ने आधुनिक और पारंपरिक परिधानों में रैंपवॉक कर तालियां बटोरीं। चेयरमैन निर्मल पंवार ने शुभारंभ किया। रंगीन रोशनी, संगीत और विविध थीम्स ने कार्यक्रम को आकर्षक बनाया।

जयपुर। रैंप पर युवाओं की भावना जब परिधारों में उतरी तो फैशन के सतरंगी माहौल में हर कोई रोमांचित हो गया। इस अवसर मंच पर पर रंगबिरंगी रोशनी और संगीत के सुर लहरियों के बीच आधुनिक और पारंपिरिक लिवाज में प्रतिभा से फैशन की विभिन्न अदाओं के जलवे बिखेरे।

मौका था डिपार्टमेंट ऑफ फैशन डिजाइनिंग और टैक्नोलाजी एमजेआरपी युनिवर्सिटी के अचरोल कैंपस में आयोजित कार्यक्रम पैशन फैशन 2026 का भव्य आयोजन। युनिवर्सिटी के चेयरमैन निर्मल पंवार ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पंवार ने ऐसे आयोजनों को विद्यार्थियों के मनोबल और आत्मविश्वास बढाने और प्रतिभा प्रदर्शित का अच्छा मंच बताया। इस फैशन इवेंट का उद्देश्य विद्यार्थियों में डिजाइन के व्यावहारिक ज्ञान, तकनीकों और उद्योग की प्रथाओं की व्यापक समझ प्रदान करना है। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने  विभिन्न थीमों पर अपनी टीमों के साथ आकर्षक परिधानों के साथ रैंपवाक किया जिनमें विद्यार्थियों ने डीमलेंड, तत्व, इकेलिक्स, क्रस्ड किंगडम, ब्लू हसल डैनिमएटेड टाइब और हिरण्य आदि थीम पर फैशन की विभिन्न शैलियों की रचनात्मक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों से जमकर तालियां बटोरी, जिसमें भारतीय संस्कृति और पाश्चात्य संस्कृति के परिधानों की धूम देखने को मिली, फैशन शो में एक तरफ  फैशन के हिसाब से मॉडलिंग ड्रैस में रैंप वॉक किया। रंगीन रोशनी, मधुर संगीत और पारंपरिक साज-सज्जा ने कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए 1,111 केंद्रीय पर्यवेक्षक तैनात, अप्रेल में होंगे चुनाव चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए 1,111 केंद्रीय पर्यवेक्षक तैनात, अप्रेल में होंगे चुनाव
चुनाव आयोग ने निष्पक्ष मतदान हेतु 1,111 पर्यवेक्षकों को तैनात किया है। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल सहित चुनावी राज्यों...
इजरायली हमले में ईरानी बासिज बल के प्रमुख गुलामरेजा सुलेमानी की मौत, ईरान ने जताई कड़ी नाराजगी
अशोक गहलोत ने व्हीलचेयर फेंसिंग ट्रायल में सुविधाओं की कमी पर उठाए सवाल, कहा- खिलाड़ियों के साथ संवेदनहीनता
संघ की और से एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर 29 मार्च को होगा : 4000 लोगों की जांच, दवाइयां और ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध
एआईसीसी ने तेलंगाना में पार्टी-सरकार समन्वय को मजबूत करने के लिए समिति का किया गठन, प्रशासनिक गतिविधियों के कुशल संचालन के लिए भी करेंगे काम
नाइजीरिया में भीषण आतंकवादी हमला: 23 से अधिक लोगों की मौत, अन्य 108 घायल, बचाव और राहत कार्य जारी
तकनीकी कार्य के कारण रेलसेवाएं रेगूलेट : कई प्रमुख रेल सेवाएं देरी से चलेंगी, यात्रियों को समय में बदलाव के लिए सतर्क रहने की सलाह