अजमेर में बाइपास पर हादसा : दुल्हन के रिश्तेदारों से भरी बस पलटी, चालक की मौत

21 महिला-पुरुष, बच्चे घायल, एक युवक व बालिका की हालत नाजुक 

अजमेर में बाइपास पर हादसा : दुल्हन के रिश्तेदारों से भरी बस पलटी, चालक की मौत

अहमदाबाद से सीकर शादी में जा रही दुल्हन पक्ष की बस शुक्रवार तड़के परबतपुरा बाइपास पर पलटी। हादसे में बस चालक विजय सिंह परमार (55) की मौत और करीब 21 लोग घायल। दो की हालत गंभीर।

कासं/अजमेर। अहमदाबाद से सीकर शादी में जा रही दुल्हन के परिवार की बस शुक्रवार तड़के अजमेर में दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई। जिससे बस चालक की मौत हो गई, वहीं बस में सवार दुल्हन पक्ष के करीब 21 रिश्तेदार महिला-पुरुष व बच्चे घायल हो गए। जिनका अस्पताल में उपचार जारी है। प्रथमदृष्टया दुर्घटना बस चालक को हार्ट अटैक आने या नींद की झपकी आने के कारण होने की संभावना है। हादसा आदर्श नगर पुलिस थाने के निकट परबतपुरा बाइपास पर हुआ है। सूचना मिलते ही थाने का स्टाफ मौके पर पहुंचा। पुलिस ने एम्बुलेंस व निजी वाहनों से घायलों को जेएलएन अस्पताल भिजवाया। घायलों में युवक अभिषेक अग्रवाल (33) एवं बच्ची केशवी (2) की हालत गंभीर बताई थी, जबकि बस चालक विजय सिंह परमार (55) को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

बस पलटते ही मचा हाहाकार :

बस में सवार दुल्हन के रिश्तेदारों ने बताया की बस अपनी रफ्तार में चल रही थी। अचानक बस का संतुलन बिगड़ा और डिवाइडर से टकरा कर असंतुलित हो गई। उसके बाद होर्डिंग बोर्ड के पोल से भी टकराई और फिर सड़क पर पलट गई। उस समय बस में सवार लोग सो रहे थे। हादसे के बाद हाहाकार मच गया। उन्होंने बताया कि बस में दुल्हन नहीं थी। वह पहले ही सीकर पहुंच चुकी है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली में प्लास्टिक अपशिष्ट गोदाम में लगी आग : हादसे में 3 लोगों की मौत, गोदाम में बनी अस्थायी झोपड़ी में रहते थे पीड़ित दिल्ली में प्लास्टिक अपशिष्ट गोदाम में लगी आग : हादसे में 3 लोगों की मौत, गोदाम में बनी अस्थायी झोपड़ी में रहते थे पीड़ित
बुध विहार में प्लास्टिक कचरा गोदाम में लगी भीषण आग ने एक ही परिवार के तीन लोगों की जान ले...
लगातार तेजी पर सवार सोना और चांदी फिर नई ऊंचाई पर, जानें क्या है भाव
सीएस वी. श्रीनिवास ने विकसित ग्राम/वार्ड अभियान की प्रगति की समीक्षा, 20 अप्रैल को होगी दूसरी ग्राम-वार्ड सभा
ईरान में मिशन अभी पूरा नहीं हुआ : मोसाद प्रमुख डेविड बार्निया ने कहा-मिशन तभी समाप्त होगा जब ईरान में राजनीतिक शासन बदल जाएगा
कांग्रेस ने परिसीमन को लेकर केंद्र पर बोला हमला : प्रतिनिधित्व वाले आश्वासनों पर उठाया सवाल, जनता को जानबूझकर धोखा देने का लगाया आरोप
विकास के नाम पर खेजड़ी के वृक्षों पर चली आरी : दो गांवों की रोही में 50 से ज्यादा वृक्षों का सफाया, वन प्रेमियों में रोष
कच्चा तेल फिर 95 डॉलर के करीब, जानें दाम बढ़ने के कारण, थोक मुद्रास्फीति मार्च में बढ़कर 3.88 प्रतिशत पर पहुंची