राजस्थान की रोमांचक जीत: बटलर के शतक और चहल के पंजे से पस्त हुई केकेआर

जोस बटलर 103 के आईपीएल के इस सत्र में दूसरा शतक

राजस्थान की रोमांचक जीत: बटलर के शतक और चहल के पंजे से पस्त हुई केकेआर

स्पिन जादूगर युजवेंद्र चहल की हैट्रिक सहित पांच विकेट

मुम्बई।  जबरदस्त फॉर्म में चल रहे जोस बटलर (103) के आईपीएल के इस सत्र के दूसरे शतक और कलाई के स्पिन जादूगर युजवेंद्र चहल (40 रन पर पांच विकेट) के हैट्रिक सहित पांच विकेटों की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाईट राइडर्स को दांतों तले नाखून चबा देने वाले रोमांचक मुकाबले में सोमवार को सात रन से पराजित कर दिया।   राजस्थान ने 20 ओवर में पांच  विकेट  पर 217 रन का मजबूत स्कोर बनाया जबकि कोलकाता कड़ा संघर्ष करने के बावजूद 19.4 ओवर में 210 रन पर सिमट गई। राजस्थान ने छह मैचों में चौथी जीत हासिल की और तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गया। कोलकाता को दूसरी तरफ सात मैचों में चौथी हार का सामना करना पड़ा।  कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी। बटलर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए इस आईपीएल का अपना दूसरा शतक जड़ा। बटलर ने 61 गेंदों पर नौ चौकों और तीन छक्कों की मदद से 103 रन बनाये।


बटलर 17वें ओवर की चौथी गेंद पर 183 के स्कोर पर आउट हुए। देवदत्त पडिकल ने 18 गेंदों पर 24 रन बनाये जबकि कप्तान संजू सैमसन ने 19 गेंदों में तीन चौकों और दो छक्कों के सहारे 38 रन बनाये। ओपनर्स ने बनाए 97 रन बटलर ने पडिकल के साथ ओपनिंग साझेदारी में 97 रन, सैमसन के साथ दूसरे विकेट के लिए 67 रन और शिमरॉन हेत्माएर के साथ तीसरे विकेट के लिए 29 रन जोड़े। हेत्माएर ने आखिरी ओवर में हमवतन आंद्रे रसेल की गेंदों पर दो छक्के और एक चौके सहित 18 रन मारने के अलावा नाबाद 26 रन बनाये।

स्कोर बोर्ड:
राजस्थान रॉयल्स:     रन    गेंद    4    6
बटलर को. वरुण बो. कमिंस    103    61    9    5
पडिकल बो. नारायण   24    18    3    1
सैमसन को. मावी बो. रसेल    38    19   3    2
हेत्मायर अविजित    26    13   2   2
रियान को. मावी बो. नारायण    5   3 1 0
नायर को. कमिंस बो. मावी    3 5 0 0
अश्विन अविजित   2 2 0 0
अतिरिक्त :     16
कुल : 20 ओवर में 5 विकेट पर 217 रन.
विकेट पतन : 1-97 (पडिकल), 2-164 (संजू सैमसन), 3-183 (बटलर), 4-189 (रियान पराग), 5-198 (करुण नायर).
गेंदबाजी : उमेश यादव 4-0-44-0, शिवम मावी 4-0-34-1, वरुण चक्रवर्ती 2-0-30-0, पैट कमिंस 4-0-50-1, सुनील नारायण 4-0-21-2, आन्द्रे रसेल 2-0-29-1.
स्कोर बोर्ड:
कोलकाता नाइट राइडर्स:     रन   गेंद    4    6
फिंच को. नायर बो. कृष्णा    58    28    09    02
नारायण रन आउट   00 00 00 00
श्रेयस पगबाधा चहल    85   51   07 04
राणा को. बटलर बो. चहल    18   11    01 01
रसेल बो. अश्विन   00 01 00 00
वेंकटेश स्टंप सैमसन बो. चहल    06 07 00 00
जैक्सन को. कृष्णा बो. मैकाय   08 08 00 00
मावी को. रियान बो. चहल   00 01 00 00
कमिंस को. सैमसन बो. चहल   00 01 00 00
उमेश यादव बो. मैकाय   21   09    01 02
वरुण चक्रवर्ती अविजित    01 01 00 00
अतिरिक्त :     13
कुल : 20 ओवर में 210.
विकेट पतन : 1-0 (सुनील नारायण), 2-107 (आरोन फिंच), 3-148 (नितीष राणा), 4-149 (रसेल), 5-178 (वेंकटेश अय्यर), 6-180 (श्रेयस अय्यर), 7-180 (शिवम मावी), 8-180 (कमिंस), 9-209 (जैक्सन), 10-210 (उमेश यादव).

गेंदबाजी : ट्रेंट बोल्ट 4-0-48-0, प्रसिद्ध कृष्णा 4-0-43-1, ओबेद मैकाय 3.4-0-41-2, आर. अश्विन 4-0-38-1, चहल 4-0-40-5.

चहल ने हैट्रिक बनाई
युजवेन्द्र चहल ने हैट्रिक सहित 5 विकेट हासिल किए। युजवेन्द्र ने पारी के 17 वें ओवर में मात्र दो रन देकर केकेआर के चार बल्लेबाजों को पवेलियन पहुंचाया। चहल ने पहली गेंद पर वेंकटेश अय्यर को स्टंप करवाया। चौथी गेंद पर कप्तान श्रेयस अय्यर को पगबाधा आउट किया। पांचवी गेंद पर शिवम मावी आउट किया अंतिम गेंद पर कमिंस का विकेट लिया।

आईपीएल   अंक तालिका
टीम   मैच    जीते    हारे    अंक    रन रेट
गुजरात टाइटंस     6    5    1    10    +0.395
राजस्थान रॉयल्स    6    4    2   8    +0.380
 लखनऊ जायंट्स    6    4   2   8   +0.296
 आरसीबी   6    2    8    +0.142
 हैदराबाद    6   4   2    8    -0.077
 केकेआर    7    3    4   6    +0.160
 पंजाब किंग्स   6 3 3 6 +0.109
 दिल्ली कैपिटल्स    5 2 3 4 +0.219
सीएसके       6 1 5 2 -0.638
मुंबई इंडियंस   6 0 6 0 -1.048





Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 मैच में पाकिस्तान को चार रन से हराया न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 मैच में पाकिस्तान को चार रन से हराया
टिम रॉबिन्सन (51) रनों की अर्धशतकीय पारी और उसके बाद विलियम ओ' रूर्के की धारदार गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने...
ग्रेटर महापौर ने मानसून पूर्व नालों की सफाई करने के लिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने सिविल सिविल लाइंस स्थित बंगला नंबर 8 में की पूजा अर्चना
मौसम का बिगड़ा मूड, तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, आकाशीय बिजली गिरने से भैंस की मौत
रोडवेज बेड़े में शामिल होगी 510 नई बसें
तापमान बढ़ा तो पानी घटा, गांव-शहरोँ में टैंकरों से बुझ रही प्यास
श्रीलंका में ट्रक की सेना की कार से टक्कर, एक सैनिक की मौत