Mahatma Gandhi English Medium Schools में प्रवेश की लॉटरी निकाली
3737 स्कूल्स में एडमिशन के लिए 84 हजार स्टूडेंट्स ने किया आवेदन
जयपुर। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) में एडमिशन मिलने के बाद भी अगर स्टूडेंट्स या उनके अभिभावकों ने स्कूल में रिपोर्ट नहीं किया तो उस सीट पर अन्य स्टूडेंट को मेरिट के आधार पर एडमिशन दिया जाएगा। विभाग ने आज लॉटरी निकाल दी है।
एक जुलाई से नया सेशन शुरू होने वाला है, ऐसे प्रवेश प्रक्रिया भी जल्द ही पूरी हो जाएगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशक आशीष मोदी ने मंगलवार को महात्मा गांधी विद्यालयों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन लॉटरी निकाली। राज्य के 3 हजार 737 महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के लिए प्रवेश के लिए 84 हजार 333 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। जिनका मंगलवार को पोर्टल पर ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से आवंटन कर दिया गया। माध्यमिक शिक्षा निदेशक आशीष मोदी की ओर से जारी प्रवेश कार्यक्रम के मुताबिक 18 जून को लॉटरी निकलने के बाद 19 जून से 23 जून के बीच स्टूडेंट्स को संबंधित स्कूल में जाकर रिपोर्ट करना होगा।

Comment List