बैंक ऑफ इंडिया का सतर्कता जागरूकता अभियान

सत्यनिष्ठा की संस्कृति से राष्ट्र की समृद्धि

बैंक ऑफ इंडिया का सतर्कता जागरूकता अभियान

गुप्ता ने जोनल ऑफिस में बैंक कर्मियों को बैंक की सतर्कता योजनाओं के बारे में बताया।

जयपुर। बैंक ऑफ इंडिया की ओर से जागरूकता अभियान की रैली अल्बर्ट हॉल से रामनिवास बाग होते हुए अल्बर्ट हॉल पर संपन्न हुई। बैंक ऑफ इंडिया के चीफ विजिलेंस ऑफिसर विष्णु कुमार गुप्ता ने बताया कि बैंक कर्मियों और ग्राहकों को सतर्क रहने और जागरूकता के साथ बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने के बारे में विस्तार से मार्गदर्शन किया।

गुप्ता ने जोनल ऑफिस में बैंक कर्मियों को बैंक की सतर्कता योजनाओं के बारे में बताया। डिजीटल फ्रॉड के बारे में बताया कि अपना ओटीपी अनजान को बिल्कुल भी शेयर नहीं करे। फिर भी अनजाने में कोई घटना हो जाए तो तत्काल बैंक के टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराए।

Post Comment

Comment List