![](https://dainiknavajyoti.com/media-webp/c200x160/2024-06/bhajan-lal-sharma.png)
नवीन औद्योगिक क्षेत्र के लिए होगा भूमि आवंटन, भजनलाल शर्मा ने दी स्वीकृति
निर्माण रीको की ओर से किया जाएगा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान औद्योगिक क्षेत्र आवंटन नियम, 1959 के नियम 11(ए) के तहत 20.30 हैक्टेयर भूमि आवंटन की स्वीकृति प्रदान की है।
जयपुर। जालोर जिले की सायला तहसील के ग्राम मौजा उनडी में नवीन औद्योगिक क्षेत्र का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान औद्योगिक क्षेत्र आवंटन नियम, 1959 के नियम 11(ए) के तहत 20.30 हैक्टेयर भूमि आवंटन की स्वीकृति प्रदान की है।
इस निर्णय से स्थानीय क्षेत्र में औद्योगिक विकास को गति मिलेगी एवं रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। इस औद्योगिक क्षेत्र का निर्माण राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड (रीको) की ओर से किया जाएगा।
Related Posts
Post Comment
Latest News
02 Jul 2024 19:14:11
केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी के अलावा विशेष अदालत के केंद्रीय जांच एजेंसी को उन्हें हिरासत में देने के आदेश के...
Comment List