आज का 'राशिफल'

जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

आज का 'राशिफल'

दिन उत्तम रहेगा। आय प्राप्ति के नए स्त्रोत बनेंगे। व्यापार में लाभ होगा। व्यापारिक यात्राएं हो सकती है। मन में शांति रहेगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढता आएगी।

मेष
दिन उत्तम रहेगा। आय प्राप्ति के नए स्त्रोत बनेंगे। व्यापार में लाभ होगा। व्यापारिक यात्राएं हो सकती है। मन में शांति रहेगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढता आएगी। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा, भविष्य को लेकर योजनाएं बना सकते हैं। गुप्त धन की प्राप्ति की संभावना हैै। 

मिथुन
दिन मिलाजुला रहेगा। रोगों से छुटकारा मिलेगा। चिकित्सकीय उपचार में लाभ मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग को मनचाहे परिणाम प्राप्त होने की संभावना है। घर में खुशी का माहौल रहेगा। व्यापार में उतार चढाव का दौर रहेगा। लाभ हानि बराबर होने से बचत नहीं के बराबर होने से मन व्यथित हो सकता है। 

सिंह
उच्च व प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क छवि को सुदृढ बनाएगा। कार्य को लेकर सोच समझ व तत्परता व्यापार में लाभ दिलाएगी। शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो वहां भी लाभ मिलने की संभावना है। व्यय कम आय अधिक होने से मन प्रसन्न होगा।

तुला
आय को लेकर परेशानी रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर भी परेशान रहेंगे। परिवार के साथ मतभेद होने से मध्यान पश्चात मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। नए क्षेत्रों में निवेश का मन बनेगा, किन्तु निवेश नहीं कर पाऐंगे। उच्च अधिकारियों से लाभ व प्रशंसा प्राप्त होगी।

Read More आज का राशिफल

धनु
आज व्यवसाय के साथ सामाजिक कार्य व्यस्त रखेंगें। विलासिता पूर्ण जीवन व्यवसाय व कार्यक्षेत्र में हानिकारक हो सकता है, सावधान रहें। अनावश्यक खर्च से बचें। आय से अधिक व्यय भविष्य में परेशानी पैदा कर सकता है। सरकारी कार्यों में सहयोग मिलेगा।

Read More आज का राशिफल

कुंभ
परिवार की चिंता परेशान कर सकती है। भविष्य की सोच मानसिक रूप से थकान भरी रहेगी। व्यापार में आर्थिक तंगी दूर होगी। कार्य का दबाव बनेगा जिससे परिवार को समय नहीं दे सकेंगे। जमीन जायदाद, वाहन संबंधी समस्यों का निवारण होगा।

Read More आज का 'राशिफल'

वृष
विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन उत्तम है, प्रतियोगी परीक्षा में सफलता की संभावना। माता से प्रेम बढेगा। भवन व वाहन सुख की प्राप्ति होगी। घर में खुशी का माहौल रहेगा। परिवार, मित्र व जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय के क्षेत्र में नई उंचाईयां छूएंगे।

कर्क
काम के दबाव के कारण मानसिक रूप से थकान रहेगी। कार्य की प्रशंसा होने से मन में उत्साह भी बनेगा। अधिकारी वर्ग का सानिध्य रहेगा। राजनीति व सरकारी क्षेत्र के लोगों को आगे बढने के अवसर मिलेंगे। नए कार्य में सोच समझकर निवेश करें।

कन्या
दिन उत्साह से भरा रहेगा। नई उर्जा के साथ दिन की शुरूआत करेंगें। अपने व पराये दोनों ही लोगों से लाभ मिलेगा। कानूनी मामलों में आ रही अडचनें दूर होंगी, लंबे समय से अटके मामले सुलझने की आशा है। शत्रु परास्त होंगे। नए रोजगार की तलाश में हैं।

वृश्चिक
कार्यक्षेत्र में तनाव बनेगा। युवा व विद्यार्थी वर्ग करियर को लेकर सजग होंगे। नए व्यापार में निर्णय लेने में दुविधा रहेगी। अधिक मानसिक श्रम ना करें अन्यथा मानसिक तनाव जीवनशैली को प्रभावित कर सकता है। धन संबंधी कार्य देख भाल कर करें, लाभ होगा।

मकर
परिवार का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। राय पक्ष व पिता से लाभ मिलेगा। नौकरी के अवसर मिलेंगे, आय में वृद्धि होगी। अंजान लोगों व पडोसी से लाभ मिल सकता है। सामाजिक मेल मिलाप आपको व्यस्त रखेगा। प्रेम संबंधों में सावधानी बरतें।

मीन
आज का दिन उत्तम है। मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक यात्राओं का योग है। मित्र व पडोसियों का सहयोग मिलने से स्वयं को उर्जावान महसूस करेंगे। कानूनी मामले पक्ष में हल होंगे। अपने विचारों व निर्णय पर अडिग रहें, सफलता प्राप्त होगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

लोकतंत्र में शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन जनता का अधिकार, बात सुनना सरकार का कर्तव्य: गहलोत लोकतंत्र में शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन जनता का अधिकार, बात सुनना सरकार का कर्तव्य: गहलोत
बेरोजगारी भत्ते और भर्तियों की मांग को लेकर आंदोलन करने के लिए प्रशासन के अनुमति में टालमटोल पर पूर्व मुख्यमंत्री...
शिक्षकों के तबादले पर रोक दिल्ली वालों की जीत : शिक्षा मंत्री आतिशी
जलदाय में तबादला पॉलिसी तैयार, 3 साल तक चीफ इंजीनियर से लेकर एईएन तक नहीं हो सकेगा ट्रांसफर
40 हजार आवेदकों को मिलेगी राहत, निकायों में पट्टे के लंबित प्रकरणों का होगा निस्तारण
PM Modi Russia Tour : मास्को पहुंचने पर गार्ड ऑफ ऑनर से मोदी का भव्य स्वागत
Congress ने 70 साल तक मुस्लिम वर्क को केवल वोट बैंक समझ कर शोषण किया: जमाल सिद्दीकी
Rahul Gandhi Manipur Tour : राहुल गांधी बोले- मैं तीसरी बार मणिपुर आया लेकिन जमीन पर कोई सुधार नहीं