आज का राशिफल
जानिए क्या कहता है आपका राशिफल
दिन सामान्य रहेगा। आपकी कमजोरी का विरोधी फायदा उठाने का प्रयास करेंगे। किसी बुजूर्गों की सलाह व मदद लेने से लाभ मिलेगा। अपने निजी फैसले नहीं लें। मन, क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखें। घर में कलह का वातावरण रहेगा। पारिवारिक मामलों को लेकर चिंतित रहेंगे।
मेष
दिन सामान्य रहेगा। आपकी कमजोरी का विरोधी फायदा उठाने का प्रयास करेंगे। किसी बुजूर्गों की सलाह व मदद लेने से लाभ मिलेगा। अपने निजी फैसले नहीं लें। मन, क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखें। घर में कलह का वातावरण रहेगा। पारिवारिक मामलों को लेकर चिंतित रहेंगे।
मिथुन
विवादास्पद मामले सुलझाने में जल्दबाजी ना करें। सच का सामना करें। अपनी सुविधा के लिए धन खर्च करना पड सकता है। धार्मिक व सामाजिक कार्यों में बढचढ कर हिस्सा लेंगे। व्यवसायिक स्थिति कमजोर रहेगी। धन कि कमी के कारण काम अटकेंगे, लेकिन हानि नहीं होगी।
सिंह
विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन श्रेयकर है, विद्यार्जन का दिन है। परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। व्यक्तिगत जीवन में किसी खास निर्णय पर पहुंचने से पहले बुजूर्गों की राय लें। ससुराल से थोडी कहासुनी हो सकती है, वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यवसाय में नये प्रोजेक्ट हाथ में आने के योग है।
तुला
व्यवसायिक कारोबार बढेगा। अचानक आए खर्च से परेशान रहेंगे, लेकिन काम निकाल लेंगे। साझेदारी में लाभ रहेगा। पारिवारिक माहौल में परेशानी का सामना करना पड सकता है। सकारात्मक सोच के साथ रहें, समस्याआें का समाधान होगा। ससुराल से लाभ मिल सकता है।
धनु
आज का दिन शुभ रहेगा। पारिवारिक संबंध व व्यक्तिगत भविष्य की समस्यों का निवारण कर लेंगे। मित्रों से लाभ मिलेगा, धार्मिक यात्राओं का योग है। गुरूजनों व पिता का सहयोग मिलेगा। स्वयं व माता के स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें। बडे भाई बहिन की सलाह पर ध्यान दें।
कुंभ
स्वास्थ्य संबंधी परेशानी दूर होंगी। पुराने रोगों से निजात मिलेगी। खान पान पर नियंत्रण रखें। क्षय व मधुमेह रोगी चिकित्सकीय सलाह अवश्य लेवें। आर्थिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक संबंध सतोषप्रद रहेंगे। माता पिता के साथ भ्रमण की योजना फलीभूत होगी। धैर्य व संयम से रहें।
वृष
मानसिक अशांति रहेगी। घरेलू क्लेश से मन व्यथित रहेगा। सोच समझ कर किसी निर्णय पर पहुंचे। व्यवहार व वाणी में मधुरता रखें। स्वयं या परिवार के किसी सदस्य को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बन सकती है। धन की कमी रहेगी, उधार दिया धन वसूलने मे परेशानी रहेगी।
कर्क
स्वयं के क्रोध, वाणी व व्यवहार पर नियंत्रण रखें। जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें, सावधान रहें। आर्थिक मामलों में सोच समझ कर फैसले लें। बुजूर्गों की सलाह से कार्य करें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यवसायिक यात्रा योग है, यात्रा टालना श्रेयकर रहेगा अन्यथा हानि उठानी पड सकती है।
कन्या
कार्यस्थल पर आपके हाथ में किसी महत्वपूर्ण कार्य की बागडोर आ सकती है। अधिकारी वर्ग आपसे खुश रहेगा, आपके बुद्धिचातुर्य से आप बिगडे काम भी बना लेंगे। राजकीय पक्ष आपके अनुकूल रहेगा। मुकदमों में सफलता मिलेगी। मित्रों व अधीनस्थों से विवाद से बचें।
वृश्चिक
मांगलिक कार्यों में खर्च की रूप रेखा बनेगी। दाम्पत्य जीवन में तनाव की स्थिति बनेगी। यात्रा टालें। वैचारिक आदान प्रदान से उलझनें दूर होंगी। संबंधों में आ रही कटुता को दूर करने का प्रयास करेंगे जो कारगर भी होंगे। आर्थिक स्थिति डांवाडोल होने से मानसिक तनाव रहेगा।\
मकर
सामाजिक छवि को अच्छी बनाने का प्रयास करें। धर्म के प्रति आस्था बढेगी, दान पूण्य का मन बनेगा, किन्तु दान योग्य व्यक्ति को ही करें। प्रियजनों से मुलाकात हो सकती है। व्यापार में मुनाफा रहेगा।संतान व जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध रहेंगे। सामाजिक मेल मिलाप व्यस्त रखेगा।
मीन
आज का दिन सामान्य है। आत्मविश्वास बनाए रखें। मन से मजबूत रहें। कार्य क्षेत्र की उलझनें दूर होंगी। यात्राओं से बचें। गुप्त शत्रु परेशान करने का प्रयास करेंगे, किन्तु आपके मित्रों व परिवार के सहयोग से उन्हें विफल होना पडे़गा। पडोस से संबंध सुधरेंगे। मित्रों का सहयोग रहेगा।
Comment List