भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए डाकघर में मिलेगा गंगाजल 

भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए डाकघर में मिलेगा गंगाजल 

श्रावण मास में भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए अब डाकघर में गंगा जल मिलेगा। भारतीय डाक विभाग गंगाजल आपके द्वार योजना के तहत सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ के अभिषेक के लिए गंगाजल की बिक्री करेगा।

जयपुर। श्रावण मास में भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए अब डाकघर में गंगा जल मिलेगा। भारतीय डाक विभाग गंगाजल आपके द्वार योजना के तहत सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ के अभिषेक के लिए गंगाजल की बिक्री करेगा। इसके अलावा विशेष पूजा व धार्मिक आयोजनों के लिए भी गंगाजल के लिए लोगों को भटकना नही पड़ेगा। पोस्टल डिपार्टमेंट में जयपुर सिटी के सीनियर सुपरिटेंडेंट मोहन सिंह मीणा ने बताया कि जयपुर शहर के सभी डाकघरों में 250 मिलीलीटर गंगाजल की बोतलें आमजन के लिए मौजूद हैं। 30 रूपए देकर आप गंगाजल खरीद सकते हैं। यह गंगोत्री का गंगाजल है जो सभी डाकघरों में आपको मिलेगा। सावन का पहला सोमवार 22 जुलाई को है इस अवसर पर श्रद्धालु गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक करेंगे।

हिंदू धर्म में गंगाजल का है बड़ा महत्व
धार्मिक अनुष्ठानों में भी गंगाजल का उपयोग होता है। इस कारण हर घर में लोग गंगाजल रखना शुभ मानते हैं। सावन के महीने धार्मिक कार्यक्रम अधिक होने से गंगाजल की मांग भी बढ़ जाती है। गंगा जल को लेने के लिए लोगों को गंगोत्री, ऋषिकेश, हरिद्वार, प्रयागराज, बनारस सहित कई शहरों व धार्मिक स्थलों पर जाना पड़ता है। सावन माह में भगवान शिव का गंगा जल से जलाभिषेक करने का विशेष महत्व रहता है।

भारतीय डाक विभाग अब चिट्ठी, मनीआर्डर, सेविंग अकाउंट, आरडी और एनएससी के साथ और भी क्षेत्र में अग्रसर है। घर बैठे गंगोत्री का शुद्ध गंगाजल भी आपके घरों तक पहुंचाया जा रहा है। डिब्बे में पैक करके गंगाजल डाकिए डिमांड पर पहुंचा रहे हैं। डाक विभाग से बिकने वाले गंगोत्री के गंगा जल को लोग हाथों हाथ ले रहे हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

किसी नेता के बच्चे अच्छा काम कर रहे तो टिकट देने में हर्ज नहीं : रंधावा किसी नेता के बच्चे अच्छा काम कर रहे तो टिकट देने में हर्ज नहीं : रंधावा
हमने सेंट्रल इलेक्शन कमेटी को सातों सीटों पर नाम सौंप दिए हैं। क्षेत्रीय दलों से गठबंधन दिल्ली में है। बैठक...
भजनलाल शर्मा ने गार्सेटी से की मुलाकात, निवेश के लिए किया आमंत्रित
भाजपा में हिम्मत है तो 10 महीने के काम के आधार पर लड़े उपचुनाव : जूली
उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन में शामिल होंगे भजनलाल शर्मा
दीए और पटाखों की वैराइटी से जगमगाया बाज़ार
प्रियंका गांधी 23 को वायनाड से करेंगी नामांकन, राहुल गांधी सहित पार्टी के प्रमुख नेता रहेंगे मौजूद
सफाई कर्मचारी भर्ती में अनुभव में छूट की मांग को लेकर विकलांगों का डीएलबी पर धरना