ड्राइवरों को सिखाएं जाएंगे सुरक्षा के तरीके

ड्राइवरों को सिखाएं जाएंगे सुरक्षा के तरीके
इस कैम्पेन का उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा और आराम सुनिश्चित करना है।

जयपुर। कैलिफ़ोर्निया स्थित सुपर मोबिलिटी ऐप इनड्राइव ने जयपुर में एक सेफ्टी एजुकेशन इवेंट आयोजित किया। 'सेफड्राइव विद इनड्राइव' कैम्पेन के तहत ड्राइवरों को उनके यात्रियों की सुरक्षा और आराम सुनिश्चित करने के तरीके सिखाएं जाएंगे। यह कैम्पेन ड्राइवरों की सेफ्टी ट्रेनिंग को मजबूत करने के साथ-साथ सड़क और महिलाओं की सुरक्षा पर भी जोर देगा। इसमें भेदभाव निषेध, यात्रियों के आराम को बढ़ाने के तरीके, और यात्रा के दौरान उपलब्ध सुरक्षा सुविधाओं का उपयोग करने की जानकारी शामिल होगी।

इनड्राइव की एशिया-पेसिफिक कम्युनिकेशन्स लीड, पवित्र नंदा आनंद ने बताया कि यह प्रोग्राम ड्राइवरों को उत्पीड़न और हिंसा के मामलों को रोकने के लिए समय पर कम्युनिकेशन टूल्स और स्ट्रेटेजी प्रदान करता है। इनड्राइव इंडिया के बिज़नेस डेवलॅपमेंट मैनेजर, मोहनप्रधान ने कहा कि प्रशिक्षण पूरा करने पर ड्राइवरों को बैज और प्रमाणपत्र दिया जाएगा। इस कैम्पेन का उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा और आराम सुनिश्चित करना है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर एयरपोर्ट : स्पाइसजेट की दुबई फ्लाइट देरी से रवाना, यात्रियों की बढ़ी परेशानी जयपुर एयरपोर्ट : स्पाइसजेट की दुबई फ्लाइट देरी से रवाना, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
जयपुर से दुबई जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइटों में भारी देरी से यात्री परेशान। बुधवार शाम 5:55 बजे की उड़ान...
प्रशिक्षण के बाद नौकरी छोड़ने पर खर्च लौटाना होगा, राजस्थान सेवा नियमों में संशोधन
धार्मिक स्थलों को तोड़ना सभ्य व्यवस्था के खिलाफ, पाकिस्तान पर कूटनीतिक दबाव बनाए सरकार: शंकराचार्य
निकाय चुनाव : क्षेत्रीय दलों की दस्तक से बिगड़ सकता है भाजपा-कांग्रेस का चुनावी गणित
TMC पार्टी कार्यालय में तोड़-फोड़ पर भड़के अभिषेक, बोले- 'यह लोकतंत्र नहीं, राजनीतिक गुंडागर्दी है' , BJP पर लगाया हमला करवाने का आरोप
15 घंटे बाद भी ठीक नहीं हुआ इंडिगो का विमान, उदयपुर फ्लाइट रद्द
निर्दलीयों को भा रहे अलमारी, सेब, गुब्बारा  जैसे चिह्न : अलमारी से खुलेंगे चुनावी राज, बांसुरी बजाएगी किस्मत