झूठ बोलने की मशीन बन चुकी है कांग्रेस : चौहान

कार्यकर्ता का अहम रोल होता है

झूठ बोलने की मशीन बन चुकी है कांग्रेस : चौहान

कार्यकर्ता ही पार्टी की मजबूत नींव होता है, कार्यकर्ता के बिना पार्टी सफल नहीं हो सकती। पार्टी में छोटे से छोटे कार्यकर्ता का अहम रोल होता है। 

जयपुर। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस झूठ बोलने की मशीन बन चुकी है। हिंदू हिंसक है, यह बालक बुद्धि है, यह तेरा है या मेरा है यह कांग्रेस जैसे छोटे दिल वालों की बातें हैं, प्राणियों में सद्भावना हो यही हिंदू है। चौहान जेईसीसी सीतापुरा में भाजपा की वृहद कार्यसमिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश तीव्र गति से विकास कर रहा है। कार्यकर्ता ही पार्टी की मजबूत नींव होता है, कार्यकर्ता के बिना पार्टी सफल नहीं हो सकती। पार्टी में छोटे से छोटे कार्यकर्ता का अहम रोल होता है। 

जादूगर की जादूगरी धरी रह गई, हमारी सरकार बनी
चौहान ने कहा कि राजस्थान अद्भुत भूमि है। इसलिए यहां की भूमि को भी प्रणाम करता हूं, हम सुनते थे कि पूर्व मुख्यमंत्री बड़ा जादूगर है। सरकार ले आएगा, जादूगर की जादूगरी धरी रह गई और यहां हमारी सरकार बनी। इसके लिए मैं राजस्थान के कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करता हूं, चाहे कुछ भी हो जाए कार्यकर्ता को सम्मान देना नहीं छोड़ना, समृद्ध और विकसित राजस्थान बनाने की बात हो रही है। हमें किसी ने छेड़ा तो हम छोड़ेंगे नहीं, किसानों के लिए हमें साथ काम करना पड़ेगा। सिंचाई के पानी के लिए मध्य प्रदेश और राजस्थान में ईआरसीपी पर कहा कि कांग्रेस पानी का इंतजाम कहां से करती, कांग्रेस के पास पानी बचा ही कहां है। पूरे देश के किसानों को कोशिश करनी पड़ेगी की सभी प्राकृतिक खेती की तरफ कदम बढ़ाएं।

Tags: chauhan

Post Comment

Comment List

Latest News

बिहार में अवैध शराब का कारोबार रोकने में सरकार विफल, बेहद पीड़ादायक है 36 लोगों की मृत्यु : राहुल बिहार में अवैध शराब का कारोबार रोकने में सरकार विफल, बेहद पीड़ादायक है 36 लोगों की मृत्यु : राहुल
पीड़ितों के शोकाकुल परिवारजनों को हमारी गहरी संवेदनाएं। सरकार से अनुरोध कि दोषियों को न्यायसंगत सजा दिलवाई जाए।
तालिबान की सोच से प्रेरित है मदन दिलावर का बयान : गुर्जर
उपचुनाव में हार के डर से बौखलाए भाजपा के मंत्री, इनका लोकतंत्र में नहीं है भरोसा : जूली
प्रदेश में तापमान गिरने से सुबह-शाम होने लगा सर्दी का अहसास
पानी के अवैध कनेक्शन काटने में विभाग के छूटे पसीने, विजिलेंस शाखा स्थापित करने का सरकार को भेजेगा प्रस्ताव
युद्ध में नहीं, दुनिया को बुद्ध में मिल सकता है समाधान : मोदी
भजनलाल शर्मा ने लंदन दौरे पर दोराईस्वामी से की भेंट, निवेश पर की चर्चा