राजस्थान में बदला स्कूलों का समय, तापमान कम होने पर लिया फैसला

शीतकालीन समय एक अक्टूबर से प्रभावी हो जाता है

राजस्थान में बदला स्कूलों का समय, तापमान कम होने पर लिया फैसला
ग्रीष्मकालीन की अवधि 15 अक्टूबर तक बढ़ा दी थी। अब तापमान कम होने लग गया है। ऐसे में स्कूलों का समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक हो गया है। 

जयपुर। प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में समय परिवर्तन किया गया है। स्कूल सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक लगे रहे हैं। शिविरा पंचांग के अनुसार स्कूलों का शीतकालीन समय एक अक्टूबर से प्रभावी हो जाता है, लेकिन इस बार 1 अक्टूबर को तापमान अधिक रहने पर पंचांग में संशोधन कर ग्रीष्मकालीन की अवधि 15 अक्टूबर तक बढ़ा दी थी। अब तापमान कम होने लग गया है। ऐसे में स्कूलों का समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक हो गया है। 

शिक्षा विभाग की शिविरा पंचाग के अनुसार 1 अक्टूबर से शीतकालीन समय लागू हो जाता है। इसके अनुसार एक अक्टूबर से 30 मार्च तक स्कूलों का समय सुबह 10 बजे शाम 4 बजे तक किया जाता है, लेकिन पिछले 2 सालों से अक्टूबर की शुरूआत में भी तेज गर्मी पड़ रही है। ऐसे में शिक्षा विभाग हर बार एक अक्टूबर से स्कूल समय नहीं बदल रहा है। इस बार यह लगातार तीसरा साल है, जब अक्टूबर में स्कूलों का समय 16 अक्टूबर से बदल रहा है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक आशीष मोदी ने 30 सितम्बर को स्कूलों के समय परिवर्तन को लेकर आदेश जारी किए थे।

Tags: school

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली में तेज बारिश से बिगड़ा फ्लाइट संचालन, तीन विमान जयपुर डायवर्ट दिल्ली में तेज बारिश से बिगड़ा फ्लाइट संचालन, तीन विमान जयपुर डायवर्ट
दिल्ली में तेज बारिश से हवाई यातायात प्रभावित। लैंडिंग की अनुमति नहीं मिलने पर इंडिगो की बेंगलूरु और पूर्णिया से...
बांसुरी स्वराज का राहुल गांधी पर हमला, बोलीं-‘पितृसत्ता खत्म करो’ का नारा खोखला, कांग्रेस सरकारों में महिलाओं को नहीं मिली जगह
पलसाना स्टेशन पर बढ़ीं यात्री सुविधाएं, अब डिस्प्ले बोर्ड से मिलेगी ट्रेन की पूरी जानकारी
बंगाल सरकार का बड़ा ऐलान! मिथुन चक्रवर्ती बनेंगे पश्चिम बंगाल सरकार के सांस्कृतिक सलाहकार, उत्तम कुमार फिल्म केंद्र का भी हुआ भूमि पूजन
ईरान में शादी समारोह पर अमेरिकी हमला, बच्चे समेत पांच की मौत; उपराष्ट्रपति वेंस बोले- नागरिकों को निशाना नहीं बनाते
कर्नाटक भर्ती घोटाला मामला: आईएएस अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार निलंबित, सीआईडी जांच जारी
जयपुर एयरपोर्ट पर यात्रीभार का ‘डबल' झटका, फ्लाइट संचालन भी 21.7 प्रतिशत घटा