राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास का 2-3 नवंबर को दिल्ली दौरा: PMO और केंद्रीय मंत्रालयों के शीर्ष अधिकारियों से होगी अहम बैठकें
राज्य के विकास और प्रशासनिक मुद्दों पर होगी चर्चा, पीके मिश्रा और नीति आयोग CEO से मुलाकात प्रस्तावित
जयपुर । राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास 2 और 3 नवंबर को दिल्ली दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) सहित केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। इन बैठकों में राज्य से जुड़े प्रशासनिक और विकास संबंधी विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। मुख्य सचिव की पीएमओ के प्रधान सचिव पीके मिश्रा से सेवा तीर्थ में मुलाकात प्रस्तावित है। इसके अलावा प्रधानमंत्री के प्रधान निजी सचिव शक्तिकांत दास और कैबिनेट सचिवालय के समन्वय एवं विनियमन सचिव मनोज गोविल से भी उनकी बैठक होगी।
वी. श्रीनिवास पेयजल एवं जल जीवन मिशन सचिव अशोक के.के. मीणा, डीओपीटी सचिव रचना शाह से कर्तव्य भवन-3 में तथा नीति आयोग के सीईओ अनुराग जैन से भी मुलाकात करेंगे। केंद्रीय शहरी विकास सचिव सत्येंद्र सिंह और एनसीआर कैपिटल डेवलपमेंट सचिव डी. थारा सिंह से भी बैठक का कार्यक्रम है। डी. थारा सिंह से दोपहर 3 बजे मुलाकात निर्धारित है। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी सचिव एस. कृष्णन से सुबह 10 बजे बैठक प्रस्तावित है। वहीं, 3 नवंबर को सुबह 10 बजे मुख्य सचिव सेवा तीर्थ में कैबिनेट सचिव टी.वी. सोमनाथन से मुलाकात करेंगे। बैठकों के बाद वे 3 नवंबर को ही दिल्ली से जयपुर लौटेंगे।

Comment List