Weather Update : राजस्थान में मौसम का डबल अटैक! दिन में तपिश, रात में ठंड

गर्मी अभी बाकी या सर्दी की शुरुआत?

Weather Update : राजस्थान में मौसम का डबल अटैक! दिन में तपिश, रात में ठंड
राजस्थान में अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में भी मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। शुक्रवार दोपहर बाद पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिला। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तरी और पूर्वी राजस्थान के जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है।

जयपुर । राजस्थान में अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में भी मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। एक ओर कई जिलों में दिन का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ है, वहीं रात के तापमान में गिरावट से ठंडक बढ़ने लगी है। मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के सात जिलों में आंधी और बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, अलवर और भरतपुर जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है। इन इलाकों में मौसम बदलने के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। शुक्रवार दोपहर बाद पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिला।

इधर, प्रदेश के पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में सर्दी का असर बढ़ने लगा है। शुक्रवार को यहां न्यूनतम तापमान सीजन में पहली बार 13 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। माउंट आबू प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका रहा। हालांकि, दिन में तेज धूप के कारण कई शहरों में गर्मी का असर बना हुआ है। मौसम के इस बदलाव से दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तरी और पूर्वी राजस्थान के जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सर्राफा बाजार में गिरावट : चांदी में  500 रुपए की गिरावट , जानें सोने की कीमत सर्राफा बाजार में गिरावट : चांदी में 500 रुपए की गिरावट , जानें सोने की कीमत
लगातार जयपुर सर्राफा बाजार में गिरावट बनी हुई है। शनिवार को चांदी पांच सौ रुपए कम होकर 2,01,000 रुपए प्रति...
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से लोकभवन में मिले बिहार के राज्यपाल और GGTU बांसवाड़ा के नवनियुक्त कुलगुरु
कश्मीर में मंत्रिमंडल विस्तार : मंत्री बनने के लिए फोन-मैसेज करने वालों को उमर की दो टूक, बोले—दरवाजे पर भी न आएं
राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास का 2-3 नवंबर को दिल्ली दौरा: PMO और केंद्रीय मंत्रालयों के शीर्ष अधिकारियों से होगी अहम बैठकें
Weather Update : राजस्थान में मौसम का डबल अटैक! दिन में तपिश, रात में ठंड
110 किलोवाट का सोलर, फिर भी बिजली बिल का करंट झेल रहा अस्पताल
ना वादे पूरे हुए और ना कोशिशें कामयाब,कोरोना में अनाथ हुए बच्चों की सुध लेने वाला कोई नहीं