गांवों की सरकार चुनने उमड़े मतदाता, 160 बूथों पर मतदान

इटावा में सुबह 10 बजे तक 14.16 प्रतिशत मतदान, 42 ग्राम पंचायतों में 314 सरपंच प्रत्याशी मैदान में

गांवों की सरकार चुनने उमड़े मतदाता, 160 बूथों पर मतदान
1,200 पुलिस जवान संभाल रहे सुरक्षा व्यवस्था, सांगोद में 16.03 और सुल्तानपुर में 15.26 प्रतिशत मतदान।

इटावा। इटावा पंचायत समिति क्षेत्र में गांवों की सरकार चुनने के लिए मतदाताओं में उत्साह नजर आ रहा है। शनिवार सुबह से ही ग्रामीण मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे। सुबह 10 बजे तक क्षेत्र में 14.16 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही बनी हुई है। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं।

इटावा के उपखंड अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी दामोदर सिंह ने बताया कि इटावा पंचायत समिति की 42 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 314 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वहीं, वार्ड पंचों के 386 पदों में से 122 वार्ड पंच निर्विरोध निर्वाचित घोषित हो चुके हैं।  क्षेत्र में कुल 160 मतदान केंद्रों पर मतदान कराया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब 1,200 पुलिस जवान तैनात हैं। इसके साथ ही कई मोबाइल टीमें भी क्षेत्र में लगातार निगरानी कर रही हैं।

उपखंड अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी सिंह ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर सुबह से शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है। इस बार मतपत्रों के माध्यम से मतदान कराया जा रहा है, जिसके कारण मतदान प्रक्रिया में अपेक्षाकृत अधिक समय लग रहा है। प्रशासन का प्रयास है कि पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो और मतदाता बिना किसी परेशानी के अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें। 

शनिवार को चार पंचायत समितियों की 162 ग्राम पंचायतों में सरपंच और पंच पदों के लिए मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई, जिसमें सुबह से लेकर 10 बजे तक लाडपुरा पंचायत समिति में 19.65 प्रतिशत, सांगोद में 16.03, सुल्तानपुर में 15.26 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले है। 

Read More कोटा नहर हादसा: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान नाव पलटी, दो युवकों के शव मिले; दो की तलाश जारी

 सुबह दस बजे तक 16.03 प्रतिशत मतदान
राजस्थान में पंचायतीराज आम चुनाव के पहले चरण के तहत शनिवार को सांगोद पंचायत समिति की 48 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदान हो रहा है। गांवों की सरकार चुनने को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह दिखाई दे रहा है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। कई केंद्रों पर मतदाता कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। सुबह 10 बजे तक सांगोद पंचायत समिति क्षेत्र में 16.03 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सांगोद पंचायत समिति की 48 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए लगभग 302 उम्मीदवार चुनावी दौड़ में हैं। वार्ड पंच पदों के लिए भी मतदान जारी है। इस चुनाव को लेकर ग्रामीणों में उत्सुकता बनी हुई है। वहीं सुल्तानपुर की 44 ग्राम पंचायतों में 323 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे है। गौरतलब है कि इस चुनाव में कुल 401 प्रत्याशियों ने आवेदन किए, जिनमें से 78 प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस लिया है। 

Read More एलन कोचिंग परिसर में दो नाबालिग छात्रों के बीच विवाद, एक घायल; पुलिस जांच जारी

Post Comment

Comment List

Latest News

Weather Update : राजस्थान में मौसम का डबल अटैक! दिन में तपिश, रात में ठंड Weather Update : राजस्थान में मौसम का डबल अटैक! दिन में तपिश, रात में ठंड
राजस्थान में अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में भी मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। शुक्रवार दोपहर बाद...
110 किलोवाट का सोलर, फिर भी बिजली बिल का करंट झेल रहा अस्पताल
ना वादे पूरे हुए और ना कोशिशें कामयाब,कोरोना में अनाथ हुए बच्चों की सुध लेने वाला कोई नहीं
‘शिमर’ एग्जीबिशन का आगाज, दिवाली और करवाचौथ की खरीदारी के लिए सजे स्टॉल
गांवों की सरकार चुनने उमड़े मतदाता, 160 बूथों पर मतदान
बंगाल में शुद्धिकरण के नाम पर शर्मनाक हरकत? वेणुगोपाल ने उठाए गंभीर सवाल
असर खबर का : अब मिलेगी एमबीएस में एमआरआई जांच की सुविधा