भीषण गर्मी के साथ ही गंभीर पेयजल संकट

दूर-दराज के गांवों से पानी लाने को मजबूर हुए सलावद खुर्द के बाशिंदे

भीषण गर्मी के साथ ही गंभीर पेयजल संकट

गांव के सभी पांच हैंडपंप हुए नाकारा जबकि नलों में कभी टपका नहीं पानी।

सुकेत। क्षेत्र के सलावद खुर्द गांव में एक तरफ जहां भीषण गर्मी का प्रकोप बना हुआ है वहीं गांव में काफी समय से लोग पेयजल संकट से जूझने को मजबूर हैं। क्षेत्र में मानसून की पर्याप्त वर्षा नहीं होने तथा आसमान से आग बरसा रहे सूरज के प्रकोप के कारण गांव में भीषण पेयजल संकट खड़ा हो गया है। बीते वर्षों में पेयजल की समस्या ने काफी विकराल रूप ले लिया है। सलावद में लोग पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं। काफी दिनों से यह सिलसिला चल रहा है। लोग दूर-दराज से अपना काम छोड़ कर पानी लाने के लिए मजबूर हो रहे हैं। तब कहीं जाकर खाना बन पा रहा है। समाज सेवक विकास वर्जीनिया ने कई बार शिकायत की। कई बार जलदाय विभाग के अधिकारियों को सूचना दी कि सलावद में पानी की बहुत बड़ी समस्या चल रही है। लेकिन ना तो कोई अधिकारी सुन रहा है और ना ही कोई इस समस्या का समाधान करने को तैयार है। कस्बे में जो पांच हैंडपंप लगे हुए हैं, वह भी खराब हैं। इनकी भी सूचना अधिकारी को मई महीने में ही दे दी गई थी। लेकिन अभी तक हैंडपंप ठीक नहीं किए गए। 

दिनभर मजदूरी करके आते हैं और शाम को दूर-दराज से घंटों की मशक्कत के बाद पानी भरकर लाते हैं। तब खाना बनता है।
- बलवान गुर्जर

अधिकारियों को कई बार पानी की समस्याओं से अवगत करवा दिया है। किंतु पानी की जगह हमेशा हमें आश्वासन ही मिला है।
- परमानंद गुर्जर

मेरा पूरा जीवन सलावद खुर्द ग्राम पंचायत में गुजरा है। लेकिन आज भी भीषण गर्मी के सीजन में पानी की विकराल समस्या बनी हुई है।
- किशोर कुमार

Read More पर्यटकों की असुविधाओं के निराकरण को लेकर बैठक, दीया कुमारी ने दिए समुचित व्यवस्था करने के निर्देश

गांव वाले पानी की समस्याओं से काफी परेशान हैं। कई बार आला अधिकारियों को मौखिक व लिखित सूचना दी गई। लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। अधिकारी मौके पर नहीं आते। साथ ही पांच हैंडपंप की शिकायत मई माह से ही गई है। लेकिन अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही। 
- विकास वर्जीनिया, समाजसेवी, सलावद खुर्द 

Read More गुम हुए 284 मोबाइल बरामद कर मालिकों को सौंपे

समस्याओं के चलते बिजली बंद थी। इसलिए पानी की सप्लाई बंद थी। समस्याओं का निवारण दो दिन में कर दिया जाएगा। पांचों हैंडपंपों को जल्द ही सही करवा दिया जाएगा। 
- बलभद्र, एईएन, जलदाय विभाग 

Read More रियायती दर पर भूमि आवंटनों का सरकार कर रही है रिव्यू 

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में रिफाइनरी का काम तय समय-सीमा में पूरा किया जाना चाहिए: गहलोत राजस्थान में रिफाइनरी का काम तय समय-सीमा में पूरा किया जाना चाहिए: गहलोत
उन्होंने कहा कि अब राज्य और केंद्र दोनों जगह भाजपा की सरकार है लेकिन गत मई तक रिफाइनरी का 79...
चांदी दो हजार रुपए और जेवराती सोना पांच रुपए सस्ता
युद्धाभ्यास तरंगशक्ति 2024 : सूर्यकिरण को देख शहरवासी अचंभित
आईएनए सोलर को राजस्थान बिजनेस समिट 2024 में सोलर पैनल मैन्युफैक्चरिंग में उत्कृष्टता का अवार्ड
जम्मू-कश्मीर में शांति के बिना पाकिस्तान से बातचीत का सवाल ही नहीं : अमित शाह
गणेश जी को सोने का वर्क धारण करवाया, प्रथम पूज्य की सजी 56 भोग की झांकी 
राजस्थान स्टेट गैस द्वारा गैल गैस को 32.50 लाख का लाभांश