कल से बदलेगा पेयजल सप्लाई का टाइम, अब सुबह 5 बजे से आपूर्ति

चारदीवारी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को दी बड़ी राहत

कल से बदलेगा पेयजल सप्लाई का टाइम, अब सुबह 5 बजे से आपूर्ति

विभाग ने चारदीवारी क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति की समस्या के समाधान के लिए भू-जल विभाग के कैम्पस में नए पम्पहाऊस का निर्माण किया है। 

जयपुर। जलदाय विभाग ने जयपुर शहर के चारदीवारी क्षेत्र में रहने वाले उपभोक्ताओं को बड़ी राहत प्रदान की है। चारदीवारी क्षेत्र में सुबह 3.30 बजे से होने वाली जलापूर्ति अब 23 अक्टूबर से सुबह 5 बजे से प्रारंभ होगी। विभाग ने चारदीवारी क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति की समस्या के समाधान के लिए भू-जल विभाग के कैम्पस में नए पम्पहाऊस का निर्माण किया है। 

रामनिवास बाग पम्पहाऊस से नए समय के अनुसार सप्लाई: एसीई जयपुर-द्वितीय शुभांशु दीक्षित ने बताया कि 23 अक्टूबर से चौकड़ी पुरानी बस्ती, चौकड़ी तोपखाना क्षेत्र में सुबह 5 बजे से 6.56 बजे तकए चौकड़ी तोपखाना हुजरी क्षेत्र में सुबह 7.15 बजे से 8.49 बजे तक, चौकड़ी गंगापोल क्षेत्र में सुबह 9.15 बजे से 10.25 तक एवं चौकड़ी मोदीखाना क्षेत्र में सुबह 11 बजे से दोपहर 12.10 बजे तक पेयजल आपूर्ति होगी।

चौकड़ी रामचंद्र क्षेत्र में दोपहर 3 बजे से 3.49 बजे तक, चौकड़ी घाट क्षेत्र में सांय 4.10 बजे से 5.06 बजे तक, बास बदनपुरा, नरवर पुरी, सूरज कॉलोनी, दीवान कॉलोनी, पंजाबी कॉलोनी क्षेत्र में सांय 5.20 बजे से 6.40 बजे तक, हीदा की मोरी, एचआर कॉलोनी, जियाउद्दीन कॉलोनी, शिकारियों की मोरी, सैयद कॉलोनी, फाजिल शाह कॉलोनी क्षेत्र में सांय 7 बजे से रात्रि 8.15 बजे तक पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। उन्होंने बताया कि सिंह द्वार ओएसएचआर में सुबह की सप्लाई अब सुबह 6.30 बजे से 7.30 बजे तक होगी।

अमानीशाह पंप हाउस से होगी पेयजल आपूर्ति
एसीई ने बताया कि अमानीशाह पम्पहाऊस से होने वाली पेयजल आपूर्ति के समय में भी परिवर्तन किया गया है। अब 23 अक्टूबर से अमानीशाह पम्पहाऊस से होने वाली पेयजल आपूर्ति के समय में संशोधन किया है। चौकड़ी पुरानी बस्ती, चौकड़ी तोपखाना क्षेत्र में सुबह 5 बजे से 6.56 बजे तक एवं 9, 12, 16 सप्लाई जोन सीकर हाउस, हाजी कॉलोनी, खेतडी हाउस, माली कॉलोनी, नेहरू नगर, श्रीराम कॉलोनी खातीवाड़ा, बापू कॉलोनी संसार चन्द रोड़, स्टेशन रोड, बनीपार्क एवं नसीया क्षेत्र में सुबह 8.15 बजे से 9.15 बजे पेयजल की आपूर्ति की जाएगी।

Read More सफाई कर्मचारी भर्ती में अनुभव में छूट की मांग को लेकर विकलांगों का डीएलबी पर धरना

Post Comment

Comment List

Latest News

रोडवेज का विशेष चेकिंग अभियान, बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए 9 यात्री रोडवेज का विशेष चेकिंग अभियान, बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए 9 यात्री
कोटा से झालावाड़ की बस में 5 सवारी और सांवरिया सेठ से झालावाड़ जा रही बस में 4 सवारी बिना...
सफाईकर्मियों की राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका, उनका कल्याण राज्य सरकार की प्राथमिकता: भजनलाल शर्मा
गुजरात के वकील ने खड़ी की फेक कोर्ट, जज बनकर कई फैसले दिए, पुलिस ने किया गिरफ्तार
हर पर्यटन स्थल पर होनी चाहिए ब्रेल लिपि ब्रोशर सुविधा
Brics Summit: रूस में भारत के पास ओआईसी का बदला लेने का मौका
जोधपुर में फिजिशियन महाकुंभ 26 अक्टूबर से
समस्या है कूड़े के पहाड़ों का निस्तारण