कांग्रेस की सरकारों ने किया देश को बांटने का काम : कटारिया

विश्व गुरू बनाने का संकल्प लेकर चल रहे

कांग्रेस की सरकारों ने किया देश को बांटने का काम : कटारिया

नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 2014 से पहले कांग्रेस की सरकारों ने देश को बांटने का काम किया। आकाश-पाताल यहा तक कि पानी के स्कैम भी सामने आए।

जयपुर। नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 2014 से पहले कांग्रेस की सरकारों ने देश को बांटने का काम किया। आकाश-पाताल यहा तक कि पानी के स्कैम भी सामने आए। कटारिया भाजपा जयपुर शहर के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन 2014 के बाद युगांतरकारी परिवर्तन विषय पर संबोधित कर रहे थे। कटारिया ने कहा कि  हम सभी भारत को विश्व गुरू बनाने का संकल्प लेकर चल रहे है। कांग्रेस के समय देश में भ्रष्टाचार की मंडी लगी हुई थी, लेकिन 2014 के बाद एक युगांतरकारी परिवर्तन हुआ।

कटारिया ने कहा कि जल जीवन मिशन से 2024 तक भारत के प्रत्येक घर को नल से जोड़ देने का संकल्प पूरा होगा। भारत में इस मिशन से 49 प्रतिशत आबादी नल से जुड़ चुकी है। जल जीवन मिशन में प्रदेश 29वें नबंर पर है। केवल 11 प्रतिशत कार्य हुआ है। केन्द्र सरकार ने प्रदेश मे 23000 करोड़ का प्रावधान किया और प्रदेश की सरकार ने 4000 करोड़ का ही उपयोग किया। 66 लाख किसानों के खातों में सहायता आ रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 मैच में पाकिस्तान को चार रन से हराया न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 मैच में पाकिस्तान को चार रन से हराया
टिम रॉबिन्सन (51) रनों की अर्धशतकीय पारी और उसके बाद विलियम ओ' रूर्के की धारदार गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने...
ग्रेटर महापौर ने मानसून पूर्व नालों की सफाई करने के लिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने सिविल सिविल लाइंस स्थित बंगला नंबर 8 में की पूजा अर्चना
मौसम का बिगड़ा मूड, तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, आकाशीय बिजली गिरने से भैंस की मौत
रोडवेज बेड़े में शामिल होगी 510 नई बसें
तापमान बढ़ा तो पानी घटा, गांव-शहरोँ में टैंकरों से बुझ रही प्यास
श्रीलंका में ट्रक की सेना की कार से टक्कर, एक सैनिक की मौत