आरसीबी ने तीन हार के बाद जीत से वापसी, गेंदबाजों ने बेंगलुरु को दिलाई जीत, चेन्नई लगभग बाहर

लोमरोर ने 27 गेंद में बनाए 42 रन

आरसीबी ने तीन हार के बाद जीत से वापसी, गेंदबाजों ने बेंगलुरु को दिलाई जीत, चेन्नई लगभग बाहर

चेन्नई को 10 मैचों में सातवीं हार का सामना करना पड़ा और इस हार के साथ उसकी उम्मीदें भी लगभग समाप्त हो गई।

पुणे। महिपाल लोमरोर (42), कप्तान फॉफ डू प्लेसीस (38), विराट कोहली (30), दिनेश कार्तिक (नाबाद 26) और रजत पाटीदार (21) की उपयोगी पारियों के बाद गेंदबाजों हर्षल पटेल (35 रन पर तीन  विकेट), ग्लेन मैक्सवेल (22 रन पर दो विकेट) और जोश हेजलवुड (19 रन  पर एक विकेट) के शानदार प्रदर्शन से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को बुधवार को आईपीएल मुकाबले में 13 रन से हरा दिया।  बेंगलुरु में 20 ओवर में आठ विकेट पर 173 रन का चुनौतीपूर्ण  स्कोर बनाया और चेन्नई को आठ विकेट पर 160 रन पर रोक दिया। चेन्नई को 10 मैचों में सातवीं हार का सामना करना पड़ा और इस हार के साथ उसकी उम्मीदें भी लगभग समाप्त हो गई। आरसीबी ने तीन हार के बाद इस जीत से वापसी कर ली है और टॉप चार में अपनी जगह फिर से बना ली है।  बेंगलुरु की 11 मैचों में यह छठी जीत है और वह 12 अंकों के साथ  चौथे स्थान पर आ गई है।  

लोमरोर ने 27 गेंद में बनाए 42 रन
चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। महीश तीक्षना ने बेहतरीन गेंदबाजी की और आरसीबी के बल्लेबाजों को बांधे रखा। अंत में फिर से दिनेश कार्तिक ने दिखाया कि वह अभी इस समय के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर में से एक हैं। उनसे पहले महिपाल लोमरोर ने भी 27 गेंद में 42 रन की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल थे। डू  प्लेसीस ने 22 गेंदों में चार चौके और एक छक्का लगाया।

विराट ने 33 गेंदों पर 30 रन में तीन चौके और एक छक्का लगाया। कार्तिक ने 17 गेंदों पर नाबाद 26 रन में एक चौका और दो छक्के लगाए। पाटीदार ने 15 गेंदों पर 21 रन में एक चौका और एक छक्का लगाया। एकादश में वापसी करने वाले आॅफ स्पिनर मोईन अली ने विराट को बोल्ड करने समेत 28 रन देकर दो विकेट लिए।  महीश तीक्षना ने 27 रन देकर तीन विकेट हासिल किये। लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई ने पॉवरप्ले में अच्छा स्कोर बनाया लेकिन इसके बाद उसकी पारी लड़खड़ा गई। ओपनर डेवोन कॉन्वे ने एकतरफा संघर्ष करते हुए 37 गेंदों में छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 56 रन बनाये। मोईन अली ने 27 गेंदों में दो चौकों और दो छक्कों के सहारे 34 रन बनाये।  सलामी बल्लेबाज तुराज गायकवाड ने 23 गेंदों में 28 रन बनाये।  रोबिन उथप्पा एक, अम्बाती रायुडू 10, रवींद्र जडेजा दो और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी दो रन बनाकर आउट हुए। ड्वेन प्रिटोरियस ने 13 रन बनाये। चेन्नई ने 54 रन की ओपनिंग साझेदारी के बाद नियमित अंतराल में अपने विकेट गंवाए और गत  चैंपियन टीम को निराशा का सामना करना पड़ा। ,

स्कोर बोर्ड:
रॉयल चैलेंजर्स  बेंगलुरु:   रन गेंद 4 6
कोहली बो. मोईन   30 33 3 1
प्लेसिस को. जडेजा बो. मोईन    38 22 4 1
मैक्सवेल रन आउट    3 3 0 0
लोमरोर को. रुतुराज बो. तीक्षणा   42 27 3 2
पाटीदार को. मुकेश बो. प्रिटोरियस    21 15 1 1
कार्तिक अविजित     26 17 1 2
हसारंगा को. रुतुराज बो. तीक्षणा   0 1 0 0
शाहाबाज बो. तीक्षणा    1 2 0 0
हर्षल रन आउट   0 0 0 0
सिराज अविजित  0 0 0 0
अतिरिक्त :     12
कुल : 20 ओवर में 8 विकेट पर 173 रन।
विकेट पतन : 1-62 (प्लेसिस), 2-76 (मैक्सवेल), 3-79 (कोहली), 4-123 (पाटीदार), 5-155 (लोमरोर), 6-155 (हसारंगा), 7-157 (शाहबाज), 8-171 (पटेल).
गेंदबाजी : मुकेश 3-0-30-0, सिमरजीत 2-0-21-0, तीक्षणा 4-0-27-3, जडेजा 4-0-20-0, मोईन 4-0-28-2, प्रिटोरियस 3-0-42-1.
स्कोर बोर्ड:
चेन्नई सुपर किंग्स :    रन गेंद 4 6
रुतुराज को. स्था. बो. शाहबाज    28 23 3 1
कॉनवे को.शाहबाज बो. हसारंगा 56 37 6 2
उथप्पा स्था. बो. मैक्सवेल  1 3 0 0
रायुडू बो. मैक्सवेल   10 8 0 1
मोईन को. सिराज बो. हर्षल   34 27 2 2
जडेजा को. कोहली बो. हर्षल 3 5 0 0
धोनी को. पाटीदार बो. हेजलवुड  2 3 0 0
प्रिटोरियस को. कोहली बो. हर्षल    13 8 1 1
सिमरजीत अविजित   2 2 0 0
तीक्षणा अविजित   7 4 0 1
अतिरिक्त :     4
कुल : 20 ओवर में 8 विकेट पर 160 रन।
विकेट पतन : 1-54 (रुतुराज), 2-59 (उथप्पा), 3-75 (रायुडू), 4-109 (कॉनवे), 5-122 (जडेजा), 6-133 (मोईन), 7-135 (धोनी), 8-149 (प्रिटोरियस).
गेंदबाजी : शाहबाज 3-0-27-1, हेजलवुड 4-0-19-1, सिराज 2-0-22-0, हसारंगा 3-0-31-1, मैक्सवेल  4-0-22-2, हर्षल 4-0-35-3.
प्लेयर ऑफ द मैच : हर्षल पटेल (आरसीबी)
आईपीएल  अंक तालिका
टीम    मैच    जीते    हारे    अंक   रन रेट
गुजरात टाइटंस     10 8 2 16 +0.158
लखनऊ जायंट्स    10 7 3 14 +0.397
राजस्थान रॉयल्स     10 6 4 12 +0.340
आरसीबी    11 6 5 12 -0.444
हैदराबाद   9 5 4 10 +0.471
पंजाब किंग्स    10 5 5 10 -0.229
दिल्ली कैपिटल्स  9 4 5 8 +0.587
केकेआर    10 4 6 8 +0.060
सीएसके    10 3 7 6 -0.431
मुंबई इंडियंस   9 1 8 2 -0.836






Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 मैच में पाकिस्तान को चार रन से हराया न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 मैच में पाकिस्तान को चार रन से हराया
टिम रॉबिन्सन (51) रनों की अर्धशतकीय पारी और उसके बाद विलियम ओ' रूर्के की धारदार गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने...
ग्रेटर महापौर ने मानसून पूर्व नालों की सफाई करने के लिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने सिविल सिविल लाइंस स्थित बंगला नंबर 8 में की पूजा अर्चना
मौसम का बिगड़ा मूड, तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, आकाशीय बिजली गिरने से भैंस की मौत
रोडवेज बेड़े में शामिल होगी 510 नई बसें
तापमान बढ़ा तो पानी घटा, गांव-शहरोँ में टैंकरों से बुझ रही प्यास
श्रीलंका में ट्रक की सेना की कार से टक्कर, एक सैनिक की मौत