नायब सैनी दूसरी बार बने हरियाणा के मुख्यमंत्री, समारोह में 13 मंत्रियों के साथ ली शपथ 

राज्यपाल बंडारु दत्तात्रय ने मुख्यमंत्री सैनी सहित उनके 13 मंत्रियों को शपथ दिलाई

नायब सैनी दूसरी बार बने हरियाणा के मुख्यमंत्री, समारोह में 13 मंत्रियों के साथ ली शपथ 

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की उपस्थिति में हुए समारोह में राज्यपाल बंडारु दत्तात्रय ने मुख्यमंत्री सैनी सहित उनके 13 मंत्रियों को शपथ दिलाई।

चंडीगढ़। हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 13 मंत्रियों के साथ शपथ ली। पंचकुला के दशहरा मैदान पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय मंत्रियों और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की उपस्थिति में हुए समारोह में राज्यपाल बंडारु दत्तात्रय ने मुख्यमंत्री सैनी सहित उनके 13 मंत्रियों को शपथ दिलाई। सैनी दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बने है।

सैनी के साथ मंत्री के रूप में शपथ लेने वालों में अनिल विज, कृष्णलाल पँवार, राव नरबीर सिंह, महिपाल ढाँडा, विपुल गोयल, अरविन्द कुमार शर्मा, श्याम सिंह राणा, रणबीर गंगवा, कृष्ण बेदी, श्रुति चौधरी, आरती सिंह, राजेश नागर और गौरव गौतम शामिल रहे। 

Tags: naib

Post Comment

Comment List

Latest News

बिहार में अवैध शराब का कारोबार रोकने में सरकार विफल, बेहद पीड़ादायक है 36 लोगों की मृत्यु : राहुल बिहार में अवैध शराब का कारोबार रोकने में सरकार विफल, बेहद पीड़ादायक है 36 लोगों की मृत्यु : राहुल
पीड़ितों के शोकाकुल परिवारजनों को हमारी गहरी संवेदनाएं। सरकार से अनुरोध कि दोषियों को न्यायसंगत सजा दिलवाई जाए।
तालिबान की सोच से प्रेरित है मदन दिलावर का बयान : गुर्जर
उपचुनाव में हार के डर से बौखलाए भाजपा के मंत्री, इनका लोकतंत्र में नहीं है भरोसा : जूली
प्रदेश में तापमान गिरने से सुबह-शाम होने लगा सर्दी का अहसास
पानी के अवैध कनेक्शन काटने में विभाग के छूटे पसीने, विजिलेंस शाखा स्थापित करने का सरकार को भेजेगा प्रस्ताव
युद्ध में नहीं, दुनिया को बुद्ध में मिल सकता है समाधान : मोदी
भजनलाल शर्मा ने लंदन दौरे पर दोराईस्वामी से की भेंट, निवेश पर की चर्चा