महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र को नागपुर दक्षिण पश्चिम से उतारा मैदान में, भाजपा ने जारी की 99 उम्मीदवारों की पहली सूची

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले को कामठी से उतारा

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र को नागपुर दक्षिण पश्चिम से उतारा मैदान में, भाजपा ने जारी की 99 उम्मीदवारों की पहली सूची

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी और भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में यह बैठक हुई थी।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए 99 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। भाजपा ने उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडऩवीस को नागपुर दक्षिण पश्चिम से तथा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले को कामठी से उतारा है। भाजपा के महासचिव अरुण सिंह ने यहां यह सूची जारी की जिसे गत 16 अक्टूबर को पार्टी मुख्यालय में हुई केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक में स्वीकृति दी गयी थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी और भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में यह बैठक हुई थी।

पहली सूची में 99 उम्मीदवारों में से 13 महिलाएं हैं, जिनमें कांग्रेस से भाजपा में आकर राज्यसभा सांसद बनने वाले पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण की पुत्री श्रीजया अशोक चव्हाण भी शामिल हैं, जिन्हें भोकर से टिकट दिया गया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

किसी नेता के बच्चे अच्छा काम कर रहे तो टिकट देने में हर्ज नहीं : रंधावा किसी नेता के बच्चे अच्छा काम कर रहे तो टिकट देने में हर्ज नहीं : रंधावा
हमने सेंट्रल इलेक्शन कमेटी को सातों सीटों पर नाम सौंप दिए हैं। क्षेत्रीय दलों से गठबंधन दिल्ली में है। बैठक...
भजनलाल शर्मा ने गार्सेटी से की मुलाकात, निवेश के लिए किया आमंत्रित
भाजपा में हिम्मत है तो 10 महीने के काम के आधार पर लड़े उपचुनाव : जूली
उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन में शामिल होंगे भजनलाल शर्मा
दीए और पटाखों की वैराइटी से जगमगाया बाज़ार
प्रियंका गांधी 23 को वायनाड से करेंगी नामांकन, राहुल गांधी सहित पार्टी के प्रमुख नेता रहेंगे मौजूद
सफाई कर्मचारी भर्ती में अनुभव में छूट की मांग को लेकर विकलांगों का डीएलबी पर धरना