ओडिशा में बाढ़ से 4 लोगों की मौत : 2 लाख से अधिक लोग प्रभावित, फसलें बर्बाद

सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त

ओडिशा में बाढ़ से 4 लोगों की मौत : 2 लाख से अधिक लोग प्रभावित, फसलें बर्बाद
बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के कारण ओडिशा के 6 जिलों में बाढ़ से 4 लोगों की मौत और 2 लाख से अधिक लोग प्रभावित। 30 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। राहत शिविर संचालित, एनडीआरएफ, ओडीआरएएफ और अग्निशमन दल बचाव कार्य में जुटे।

भुवनेश्वर। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण ओडिशा में लगातार बारिश से आयी बाढ़ से राज्य के छह जिलों में कम से कम चार लोगों की मौत हुई है और 2 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने बुधवार को बताया कि मौत के चारों मामले ढेंकनाल जिले से सामने आये हैं। बाढ़ से बालासोर, भद्रक, ढेंकनाल, जाजपुर, मयूरभंज और संबलपुर जिलों के 44 प्रखंड, 233 ग्राम पंचायत और 748 गांव प्रभावित हुए हैं , जिससे सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है तथा बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है।

उन्होंने कहा कि राहत और बचाव कार्यों के तहत बाढ़ प्रभावित इलाकों से 30,000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। विस्थापित परिवारों को आश्रय देने और उन्हें पका हुआ भोजन उपलब्ध कराने के लिए कुल 212 राहत शिविर खोले गये हैं। बचाव कार्यों को मजबूत करने के लिए, प्रभावित जिलों में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ ) की दो टीमें, ओडिशा आपदा त्वरित कार्रवाई बल (ओडीआरएएफ) की 13 टीमें और अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं की 44 टीमें तैनात की गयी हैं।

पुजारी ने कहा कि बाढ़ प्रभावित 6 जिलों के अलावा, पश्चिमी ओडिशा के कई जिलों में भी भारी बारिश का असर पड़ा है। शुरुआती अनुमानों के अनुसार, 8,000 हेक्टेयर से ज्यादा क्षेत्र में खड़ी फसलें बर्बाद हो गयी हैं, जबकि 661 कच्चे मकानों को अलग-अलग स्तर का नुकसान पहुंचा है। बाढ़ का पानी उतरने के बाद नुकसान का विस्तृत आकलन किया जायेगा।

उपमुख्यमंत्री के. वी. सिंह देव ने अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित इलाकों में फसल के नुकसान का तुरंत आकलन करने और एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।

Read More पहले लोन की डिटेल बताई, फिर खाते खाली करने का खेल! 3 ग्राहकों से की 86 हजार की ठगी

 

Read More FPI की भारतीय बाजार में जोरदार वापसी, अगस्त के तीन हफ्तों में इक्विटी में 23,544 करोड़ रुपये का निवेश

Post Comment

Comment List

Latest News

राजधानी में बारिश ने खोली ड्रेनेज सिस्टम की पोल, सड़कों पर जलभराव से शहर हुआ बेहाल राजधानी में बारिश ने खोली ड्रेनेज सिस्टम की पोल, सड़कों पर जलभराव से शहर हुआ बेहाल
जयपुर में सोमवार दोपहर बाद हुई बारिश से कई इलाकों में जलभराव। कलेक्ट्रेट सर्किल, कालवाड़ रोड, निवारू रोड, मालवीय नगर,...
पोषाहार खाने के बाद 27 बच्चों की तबीयत बिगड़ी : 16 अस्पताल में भर्ती, चिकित्सकों ने सैंपल जांच के लिए भेजे
स्कूलों के पास जंक फूड की बिक्री पर रोक,  हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान
सोम को बूंदों का ‘नम: शिवाय’ : जयपुर में डेढ़ इंच से ज्यादा बारिश, अलवर, धौलपुर, करौली, भरतपुर सहित कई जिलों में बरसे बादल 
इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान पर जोर
ईरान पर अमेरिका का बड़ा आर्थिक वार: ट्रंप प्रशासन आज लगाएगानए प्रतिबंध; तेल, बैंकिंग और शिपिंग कंपनियां निशाने पर