ग्रेटर नोएडा में भयावह हादसा : सोसाइटी में फ्लैट की बालकनी में लगी भीषण आग, मेंटिनेंस टीम की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

जानमाल की हानि नहीं

ग्रेटर नोएडा में भयावह हादसा : सोसाइटी में फ्लैट की बालकनी में लगी भीषण आग, मेंटिनेंस टीम की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

ग्रेटर नोएडा की अरिहंत आर्डन सोसाइटी में गुरुवार तड़के वॉशिंग मशीन में शॉर्ट सर्किट से आग भड़क उठी। टावर-एन के एक फ्लैट में लगी इस आग ने सामान को राख कर दिया। मेंटेनेंस टीम की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया और कोई जनहानि नहीं हुई। प्रबंधन ने निवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश में जिला गौतमबुद्धनगर जिला क्षेत्र ग्रेटर नोएडा स्थित अरिहंत आर्डन सोसाइटी में गुरुवार तड़के एक फ्लैट की बालकनी में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। यह घटना तड़के करीब चार बजे सोसाइटी के टावर एन के फ्लैट नंबर 503 में हुई। बताया जा रहा है कि फ्लैट की बालकनी में रखी वाशिंग मशीन में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने बालकनी में रखे अन्य सामान को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वहां रखा सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया।

घटना के समय घर के सदस्य अंदर मौजूद थे। जैसे ही उन्हें आग लगने का पता चला, उन्होंने तुरंत सोसाइटी की मेंटिनेंस टीम को सूचना दी। सूचना मिलते ही मेंटिनेंस टीम मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि, आग लगने के कारण बालकनी में रखा सामान पूरी तरह नष्ट हो गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। सोसाइटी प्रबंधन ने निवासियों से अपील की है कि वे बिजली के उपकरणों के इस्तेमाल में सावधानी बरतें और किसी भी तरह की लापरवाही से बचें, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Post Comment

Comment List

Latest News

7 साल से टूटी पुलिया व जर्जर सड़क बनी मुसीबत, जानें पूरा मामला 7 साल से टूटी पुलिया व जर्जर सड़क बनी मुसीबत, जानें पूरा मामला
सात करोड़ की मंजूरी और वन विभाग की अनुमति के बावजूद शुरू नहीं हुआ निर्माण कार्य।
तपन ने की खिलाड़ियों की प्रैक्टिस किक आउट : स्कूल टाइम बदले, मैदान सूने, गर्मी ने थाम दी रफ़्तार
असर खबर का : अब स्कूलों में बजेगी वाटर बेल, बसों में भी रखना होगा ठंडा पानी ,लू से बचाव को एडवाइजरी
आईपीडी की बिल्डिंग की खिड़कियों के टूटने लगे झरोखे ,कहां चला गया गुणवत्ता का काम
20 हफ्ते प्रेग्नेंट नाबालिग को अबॉर्शन की इजाजत : सुप्रीम कोर्ट बोला-बलात्कार पीड़िताओं के लिए पुनर्विचार की जरूरत, डिलीवरी के लिए नहीं कर सकते मजबूर
नेपाल में ‘Gen Z शासन’ की शुरुआत : प्रधानमंत्री बालेन शाह के फैसलों से सिस्टम में बड़ा बदलाव, 30 दिनों में ऐतिहासिक बदलाव
चार सिंचाई परियोजनाओं में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज, किसानों की आय में सुधार की उम्मीद