पुडुचेरी विधानसभा चुनाव: नौ अप्रैल को होने वाले चुनावों के लिए कुल 514 नामांकन पत्र दाखिल, जांच शुरू

पुडुचेरी चुनाव 2026: नामांकन जांच शुरू और त्रिकोणीय मुकाबला

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव: नौ अप्रैल को होने वाले चुनावों के लिए कुल 514 नामांकन पत्र दाखिल, जांच शुरू

पुडुचेरी की 30 सीटों के लिए 514 नामांकनों की जांच शुरू हो गई है। राज्य में AINRC-BJP, कांग्रेस-DMK और अभिनेता विजय की TVK के बीच कड़ा त्रिकोणीय संघर्ष है। मुख्यमंत्री एन. रंगासामी का मुकाबला थट्टांचवड़ी सीट पर पूर्व सीएम वी. वैथिलिंगम से होगा। 26 मार्च को नाम वापसी के बाद चुनावी तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी।

पुडुचेरी। केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की जांच मंगलवार को शुरू हो गई। चुनाव आयोग ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश की कुल 30 विधानसभा सीटों के लिए 442 उम्मीदवारों ने कुल 514 नामांकन दाखिल किए थे। जांच के दौरान उन नामांकनों को खारिज कर दिया जाएगा जो नियमों के अनुरूप नहीं पाए जाएंगे। 

पुडुचेरी में इन चुनावों में मुख्य रूप से त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा। इसमें मुख्यमंत्री एन. रंगासामी के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ एआईएनआरसी-नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गबंधन (राजग), विपक्षी कांग्रेस-द्रमुक इंडिया गठबंधन और अभिनेता से नेता बने विजय की नई पार्टी टीवीके शामिल हैं। विजय की पार्टी पहली बार अपनी चुनावी किस्मत आजमा रही है। चूंकि दो प्रमुख मोर्चों के बीच सीटों के बंटवारे का मुद्दा सुलझने में देरी हुई थी, इसलिए प्रमुख दलों के उम्मीदवारों ने सोमवार की समय-सीमा समाप्त होने से पहले सभी 30 सीटों पर अपने नामांकन दाखिल कर दिए थे। 

अब जबकि सीटों के बंटवारे पर समझौता हो गया है, सहयोगियों को आवंटित निर्वाचन क्षेत्रों में पर्चा दाखिल करने वाले उम्मीदवार 26 मार्च को अपना नाम वापस ले लेंगे। नाम वापसी की अंतिम तिथि के बाद ही चुनाव मैदान में कुल उम्मीदवारों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। सीटों के बंटवारे के समझौते के अनुसार, कुल 30 सीटों में से एआईएनआरसी 16 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और शेष 14 सीटें अपनी सहयोगी भाजपा को दी गयी हैं। भाजपा ने इनमें से दो-दो सीटें राजग के अन्य सहयोगियों-अन्नाद्रमुक और लॉटरी कारोबारी सैंटियागो मार्टिन के बेटे जोस चार्ल्स मार्टिन के नेतृत्व वाली नवनिर्मित एलजेके को दी हैं।  

टीवीके पहली बार चुनाव मैदान में 

Read More दर्द भरी सांसों से मिली मुक्ति: 13 साल कोमा में रहने के बाद एम्स में हरीश राणा का निधन, सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इच्छा मृत्यु की इजाजत

विपक्षी गठबंधन में कांग्रेस, जिसका इस केंद्र शासित प्रदेश में काफी प्रभाव रहा है, 16 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और शेष 14 सीटें द्रमुक को दी गई हैं। द्रमुक ने बदले में अपने सहयोगियों-भाकपा और वीसीके को एक-एक सीट दी है। टीवीके, जिसने अपनी पहली चुनावी पारी में सभी 30 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की थी, ने अंतिम समय में निर्दलीय विधायक जी. नेहरू की पार्टी नेय्यम मक्कल कषगम(एनएमके) के साथ गठबंधन किया है और उसे दो सीटें दी हैं। एनएमके को आॅरलियनपेट सीट दी गई है जहां से नेहरू फिर से चुनाव लड़ रहे हैं, और महत्वपूर्ण थट्टांचवड़ी सीट भी दी गई है जहां से मुख्यमंत्री एन. रंगासामी छठी बार चुनाव जीतने के प्रयास में हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और दो बार मुख्यमंत्री रह चुके वी. वैथिलिंगम से है।

Read More वित्तमंत्री सीतारमण ने कहा, संकटग्रस्त आवास परियोजनाओं को शर्त पूरा होने पर ही मिलेगी मदद

Post Comment

Comment List

Latest News

मल्लिकार्जुन खड़गे का केंद्र पर निशाना: कोरोना काल में मजदूरों को राहत देने में मनरेगा को नजरअंदाज करने का लगाया आरोप, वीबी-जयराम-जी योजना लागू नहीं को लेकर उठाए सवाल मल्लिकार्जुन खड़गे का केंद्र पर निशाना: कोरोना काल में मजदूरों को राहत देने में मनरेगा को नजरअंदाज करने का लगाया आरोप, वीबी-जयराम-जी योजना लागू नहीं को लेकर उठाए सवाल
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र पर मनरेगा को कमजोर करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि करोड़ों मजदूरों...
पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार का दावा: अमेरिका, ईरान के बीच वार्ता की मध्यस्थता करने के लिए तैयार है पाकिस्तान, सऊदी और तुर्की भी हो सकते हैं शामिल
टाइप-1 डायबिटीज उपचार और सिकल सेल एनीमिया प्रबंधन को मिलेगी मजबूती, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने दिए निर्देश
राजस्थान कैडर की IAS नेहा गिरी सेंट्रल डेप्यूटेशन पर रिलीव, अल्पसंख्यक मंत्रालय में निदेशक नियुक्त
जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय : नवनियुक्त डीन प्रोफ़ेसर डॉ.अमन सिंह सिसोदिया का अभिनन्दन, विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श
सैलरी क्रेडिट होने से लेकर ATM से पैसे निकालने तक...01 अप्रैल 2026 से आम आदमी की जेब पर पड़ेगा ये असर, पढ़ें किन-किन नियमों में हुआ बदलाव ?
साबरमती-गोरखपुर रेलसेवा का थावे स्टेशन तक संचालन की अवधि में अस्थाई विस्तार, जानें कारण