Assembly Polls
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... शुभेंदु अधिकारी का दावा : पश्चिम बंगाल में भाजपा की एकतरफा जीत का भरोसा, तृणमूल कांग्रेस की नहीं होगी सत्ता में वापसी
Published On
By Jaipur NM
नंदीग्राम में अपना वोट डालने के बाद भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने ममता सरकार की विदाई का दावा किया। उन्होंने कहा कि फर्जी मतदाताओं के हटने के बाद TMC की वापसी असंभव है। पहले चरण की 152 सीटों पर मतदान के बीच अधिकारी ने बंगाल में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा सरकार बनने का भरोसा जताया। पीएम मोदी ने की बंगाल, तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड मतदान की अपील, सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू
Published On
By Jaipur NM
पश्चिम बंगाल की 152 सीटों और तमिलनाडु की सभी सीटों पर पहले चरण का मतदान जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं और महिलाओं से बड़ी संख्या में बाहर निकलकर 'लोकतंत्र के उत्सव' में भाग लेने का आग्रह किया। उन्होंने नागरिकों से अपने लोकतांत्रिक कर्तव्य को उत्साहपूर्वक निभाने और रिकॉर्ड मतदान सुनिश्चित करने की भावुक अपील की। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव : ईसीआई की बड़ी कार्रवाई ; 727.58 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की, 23 अप्रैल को होंगे चुनाव
Published On
By Jaipur NM
तमिलनाडु विधानसभा चुनावों से पहले चुनाव आयोग ने ₹727.58 करोड़ की नकदी, शराब और आभूषण जब्त किए हैं। निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए 326 पर्यवेक्षक तैनात हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी अर्चना पटनायक ने स्पष्ट किया कि पारदर्शिता के लिए कड़ी निगरानी जारी है और अवैध प्रलोभनों पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। चुनाव के आंकड़ों में देरी से केरल में मचा विवाद : वी.डी. सतीशान ने लगाया मुख्य चुनाव आयुक्त पर गंभीर आरोप, आंकड़े तुरंत प्रकाशित करने की मांग
Published On
By Jaipur NM
विपक्ष के नेता वी.डी. सतीशान ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर 9 अप्रैल को हुए मतदान के आंकड़ों में देरी पर चिंता जताई है। उन्होंने निर्वाचन क्षेत्रवार प्रतिशत और डाक मतपत्रों की जानकारी सार्वजनिक न होने को पारदर्शिता के खिलाफ बताया। सतीशान ने लोकतांत्रिक विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए सटीक डेटा तत्काल जारी करने की मांग की है। तमिलनाडु चुनाव: रिकॉर्ड 4,618 उम्मीदवार मैदान में, टीवीके 234 सीटों पर आजमा रही किस्मत, 23 अप्रैल को होंगे चुनाव
Published On
By Jaipur NM
तमिलनाडु की 234 सीटों पर 4,618 उम्मीदवार किस्मत आजमाएंगे। मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन और विपक्षी नेता पलानीस्वामी के बीच कड़ा मुकाबला है। अभिनेता विजय की नई पार्टी और सीमन की एनटीके ने इस बार चुनाव को पांच कोणीय और रोमांचक बना दिया है, जिससे राज्य का सियासी पारा चढ़ गया है। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 27 उम्मीदवारों की सूची, 23 अप्रैल को होंगे मतदान
Published On
By Jaipur NM
कांग्रेस ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए अपने 27 योद्धाओं के नामों का ऐलान कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष के. सेल्वपेरुठन्गे सहित कई पूर्व विधायकों को टिकट मिला है। DMK गठबंधन के साथ पार्टी 23 अप्रैल को होने वाले मतदान में अपनी ताकत झोंकेगी। चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव : AIMIM ने जारी की 12 उम्मीदवारों की पहली सूची, टीएमसी की बढ़ी मुश्किलें; चुनावी रण में ओवैसी की एंट्री से मुकाबला दिलचस्प
Published On
By Jaipur NM
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए असदउद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने अपने 12 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। पार्टी ने असम और दक्षिण भारत में चुनाव न लड़कर DMK और AIUDF को समर्थन देने का फैसला किया। तमिलनाडु चुनाव: अन्नाद्रमुक ने जारी की 127 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, 17 महिलाओं और 11 पूर्व मंत्रियों को दिया मौका
Published On
By Jaipur NM
तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के लिए एडप्पादी के. पलानीस्वामी ने अन्नाद्रमुक की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। सामाजिक संतुलन साधते हुए 17 महिलाओं और 11 पूर्व मंत्रियों को टिकट दिया गया है। एनडीए (NDA) गठबंधन के तहत अन्नाद्रमुक 169 सीटों पर लड़ेगी, जबकि भाजपा और अन्य सहयोगी 65 सीटों पर दम दिखाएंगे। असम में मुख्यमंत्री की सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन खारिज, कारण नहीं बताया
Published On
By Jaipur NM
असम विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए बुरी खबर है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की जालुकबारी सीट सहित तीन सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों के नामांकन रद्द कर दिए गए हैं। चुनाव आयोग ने जांच के बाद कुल 18 नामांकन खारिज किए हैं। 126 सीटों के लिए 9 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि परिणाम 4 मई को आएंगे। पुडुचेरी विधानसभा चुनाव: नौ अप्रैल को होने वाले चुनावों के लिए कुल 514 नामांकन पत्र दाखिल, जांच शुरू
Published On
By Jaipur NM
पुडुचेरी की 30 सीटों के लिए 514 नामांकनों की जांच शुरू हो गई है। राज्य में AINRC-BJP, कांग्रेस-DMK और अभिनेता विजय की TVK के बीच कड़ा त्रिकोणीय संघर्ष है। मुख्यमंत्री एन. रंगासामी का मुकाबला थट्टांचवड़ी सीट पर पूर्व सीएम वी. वैथिलिंगम से होगा। 26 मार्च को नाम वापसी के बाद चुनावी तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता की मुश्किल बढ़ाएंगे ओवैसी, बोले-बंगाल में नाइंसाफी की लंबी लिस्ट, हुमायूं कबीर से गठबंधन का ऐलान
Published On
By Jaipur NM
पश्चिम बंगाल चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी ने हुमायूं कबीर की जनता उन्नयन पार्टी (JUP) के साथ गठबंधन का ऐलान कर ममता बनर्जी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ओवैसी ने 30% मुस्लिम आबादी की अनदेखी का आरोप लगाते हुए टीएमसी के वोट बैंक में सेंधमारी की तैयारी की है। राज्य में 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा। कांग्रेस ने असम के लिए सात उम्मीदवारों की अंतिम सूची की जारी, 9 अप्रैल को मतदान
Published On
By Jaipur NM
कांग्रेस ने असम विधानसभा चुनाव के लिए अपने 7 उम्मीदवारों की पांचवीं और अंतिम सूची जारी कर दी है। पार्टी अब तक 101 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है, जबकि 15 सीटें सहयोगियों के लिए छोड़ी गई हैं। 9 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए गोसाईगांव और बिजनी जैसी महत्वपूर्ण सीटों पर कड़ा मुकाबला तय है। 