शुभेंदु अधिकारी का दावा : पश्चिम बंगाल में भाजपा की एकतरफा जीत का भरोसा, तृणमूल कांग्रेस की नहीं होगी सत्ता में वापसी

नंदीग्राम अपडेट: शुभेंदु अधिकारी ने डाला वोट, जीत का दावा

शुभेंदु अधिकारी का दावा : पश्चिम बंगाल में भाजपा की एकतरफा जीत का भरोसा, तृणमूल कांग्रेस की नहीं होगी सत्ता में वापसी
नंदीग्राम में अपना वोट डालने के बाद भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने ममता सरकार की विदाई का दावा किया। उन्होंने कहा कि फर्जी मतदाताओं के हटने के बाद TMC की वापसी असंभव है। पहले चरण की 152 सीटों पर मतदान के बीच अधिकारी ने बंगाल में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा सरकार बनने का भरोसा जताया।

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार एवं वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी ने गुरुवार को नंदीग्राम मतदान केन्द्र पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया और पार्टी की जीत का भरोसा जताया। शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस का इस बार चुनाव जीतने का कोई मौका नहीं है। पश्चिम बंगाल में आज पहले चरण में 152 विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। राज्य में दो चरणों में मतदान कराया जा रहा है। जबकि पिछली बार आठ चरणों में मतदान कराया गया था। शुभेंदु अधिकारी ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया का ज़िक्र करते हुए कहा कि मृतक और फ़र्ज़ी मतदाताओं को हटाने के बाद तृणमूल कांग्रेस के सत्ता में वापसी का कोई मौका नहीं है। उन्होंने कहा "वे हारेंगे। इस बार हम सरकार बनाएंगे।"

बंगाल चुनावों के पहले चरण में शुभेंदु अधिकारी सहित कई जाने-माने उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इसके अलावा माथाभांगा से भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री निशीथ प्रमाणिक और दिनहाटा में टीएमसी के राज्य मंत्री उदयन गुहा चुनाव लड़ रहे हैं। त़णमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गौतम देव सिलीगुड़ी से चुनावी मैदान में उतरे हैं, जबकि कांग्रेस के दिग्गज नेता अधीर रंजन चौधरी बहरामपुर से चुनाव लड़ रहे हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

बंगाल में अब प्रदर्शन के दौरान कल्याण बनर्जी पर हमला : पीछे से किया सिर पर वार, दर्द से कराहते हुए नीचे गिरे बंगाल में अब प्रदर्शन के दौरान कल्याण बनर्जी पर हमला : पीछे से किया सिर पर वार, दर्द से कराहते हुए नीचे गिरे
पश्चिम बंगाल के हुगली में विरोध प्रदर्शन के दौरान टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर पीछे से हमला हुआ, जिससे वे...
भाजपा की कार्यशाला में आगामी अभियानों की बनी रणनीति : संगठनात्मक तैयारियों और जनसंपर्क को लेकर की चर्चा, कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने का किया आह्वान
समाज को नई दिशा देने वाले प्रधानमंत्री के विचार, मदन राठौड़ ने कहा- राजनीतिक जीवन में मर्यादित भाषा की आवश्यकता
ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर में एसआईआर शुरू : बीएलओ घर-घर उपलब्ध करा रहे फॉर्म, मतदाता बीएलओ के पास या ऑनलाइन करा सकते है जमा
ईरान से समझौते के करीब : ट्रंप ने कहा- समझौता नहीं हुआ तो सैन्य कार्रवाई का विकल्प खुला
विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण, भजनलाल ने युवाओं से किया अपने कौशल का विकास करने का आह्वान
सरकार अपनी कमी पहचान, बिजली संकट से राहत दिलाए: जूली