असम में मुख्यमंत्री की सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन खारिज, कारण नहीं बताया

असम चुनाव 2026: कांग्रेस को झटका, तीन दिग्गजों के नामांकन खारिज

असम में मुख्यमंत्री की सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन खारिज, कारण नहीं बताया

असम विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए बुरी खबर है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की जालुकबारी सीट सहित तीन सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों के नामांकन रद्द कर दिए गए हैं। चुनाव आयोग ने जांच के बाद कुल 18 नामांकन खारिज किए हैं। 126 सीटों के लिए 9 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि परिणाम 4 मई को आएंगे।

गुवाहाटी। असम में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी के तीन उम्मीदवारों का नामांकन खारिज कर दिया गया है। इनमें जालुकबारी सीट शामिल है, जहां मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव आयोग ने मंगलवार को यह जानकारी दी। चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, शाम साढ़े चार बजे तक कुल 18 नामांकन पत्र रद किए गए हैं। लेकिन जांच की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है। जिनके नामांकन खारिज हुए हैं, उनमें आनंद नराह (धकुआखाना), निर्मल लंगथासा (हाफलोंग) और बिदिशा नियोग (जालुकबारी) शामिल हैं। धकुआखाना सीट पर वर्तमान में भाजपा के पूर्व मंत्री नबा कुमार डोले का कब्जा है। हाफलोंग सीट के लिए नंदिता गालोर्सा ने कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया था।

नंदिता रविवार रात को विपक्षी दल में शामिल हुईं और अगले ही दिन उन्होंने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। वह भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहीं। चुनाव आयोग ने नामांकन खारिज करने के कारण नहीं बताए गए हैं। इसके अलावा, अब तक जिन अन्य उम्मीदवारों का नामांकन खारिज किया गया है, उनमें झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) और वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल के तीन-तीन उम्मीदवार, एसयूसीआइ (कम्युनिस्ट) और अपनी जनता पार्टी के एक-एक उम्मीदवार और आठ स्वतंत्र उम्मीदवार शामिल हैं। 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए 815 से अधिक उम्मीदवारों ने कुल 1389 नामांकन पत्र जमा किए थे, जिनमें कई उम्मीदवारों ने एक से अधिक सेट के नामांकन पत्र दाखिल किए। चुनाव नौ अप्रैल को होंगे और मतों की गिनती चार मई को की जाएगी। उम्मीदवारों के नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 26 मार्च है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मल्लिकार्जुन खड़गे का केंद्र पर निशाना: कोरोना काल में मजदूरों को राहत देने में मनरेगा को नजरअंदाज करने का लगाया आरोप, वीबी-जयराम-जी योजना लागू नहीं को लेकर उठाए सवाल मल्लिकार्जुन खड़गे का केंद्र पर निशाना: कोरोना काल में मजदूरों को राहत देने में मनरेगा को नजरअंदाज करने का लगाया आरोप, वीबी-जयराम-जी योजना लागू नहीं को लेकर उठाए सवाल
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र पर मनरेगा को कमजोर करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि करोड़ों मजदूरों...
पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार का दावा: अमेरिका, ईरान के बीच वार्ता की मध्यस्थता करने के लिए तैयार है पाकिस्तान, सऊदी और तुर्की भी हो सकते हैं शामिल
टाइप-1 डायबिटीज उपचार और सिकल सेल एनीमिया प्रबंधन को मिलेगी मजबूती, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने दिए निर्देश
राजस्थान कैडर की IAS नेहा गिरी सेंट्रल डेप्यूटेशन पर रिलीव, अल्पसंख्यक मंत्रालय में निदेशक नियुक्त
जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय : नवनियुक्त डीन प्रोफ़ेसर डॉ.अमन सिंह सिसोदिया का अभिनन्दन, विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श
सैलरी क्रेडिट होने से लेकर ATM से पैसे निकालने तक...01 अप्रैल 2026 से आम आदमी की जेब पर पड़ेगा ये असर, पढ़ें किन-किन नियमों में हुआ बदलाव ?
साबरमती-गोरखपुर रेलसेवा का थावे स्टेशन तक संचालन की अवधि में अस्थाई विस्तार, जानें कारण