मुंबई एयरपोर्ट पर कार्रवाई : ट्रॉली बैग से निकला 8.56 करोड़ का गांजा, 2 श्रीलंकाई नागरिक धरे

कॉक से इंडिगो की फ्लाइट से आये यात्रियों को रोका

मुंबई एयरपोर्ट पर कार्रवाई : ट्रॉली बैग से निकला 8.56 करोड़ का गांजा,  2 श्रीलंकाई नागरिक धरे
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने बैंकॉक से आए श्रीलंका के दो नागरिकों को गिरफ्तार किया। उनके ट्रॉली बैग से 8.562 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक कैनाबिस बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 8.56 करोड़ रुपये आंकी गई है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर जांच जारी है।

मुंबई। बैंकॉक से 8.56 करोड़ रुपये की हाइड्रोपोनिक कैनाबिस (गांजा) की कथित तस्करी करने के आरोप में मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर श्रीलंका के दो नागरिकों को गिरफ़्तार किया गया। यह जानकारी मुंबई सीमा शुल्क जोन के अधिकारियों ने बुधवार को दी। एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, खुफिया जानकारी के आधार पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने बैंकॉक से इंडिगो की फ्लाइट से आये यात्रियों को रोका।

अधिकारियों ने बताया कि सामान की जांच के दौरान, एक ट्रॉली बैग में छिपाकर रखा गया 8.562 किलोग्राम संदिग्ध गांजा बरामद किया गया। उन्होंने कहा कि अवैध बाजार में इस प्रतिबंधित सामान की अनुमानित कीमत लगभग 8.56 करोड़ रुपये है। अधिकारियों ने बताया कि दोनों यात्रियों को स्वापक औषधि और मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम, 1985 के प्रावधानों के तहत गिरफ़्तार किया गया है। मामले की आगे जांच चल रही है। सीमा शुल्क अधिकारियों ने बताया कि यह जब्ती हाल के महीनों में मुंबई हवाई अड्डे पर बैंकॉक से हाइड्रोपोनिक कैनाबिस की तस्करी के मामलों में हुई बढ़ोतरी के बीच हुई है।

 

Read More समय से पहले आया मानसून : केरल में दी दस्तक, भारी बारिश और भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार

 

 

Read More रिश्ते हुए तार-तार! शराब के लिए पैसे देने से इंकार करना मां के लिए पड़ा भारी; कलयुगी बेटे ने की बेरहमी से हत्या, पढ़ें पूरा मामला

Tags: airport

Post Comment

Comment List

Latest News

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द करना कानून के विपरीत : फैसला वापस ले आयोग, मनु सिंघवी ने कहा- फैसला पूरी तरह गलत और गैरकानूनी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द करना कानून के विपरीत : फैसला वापस ले आयोग, मनु सिंघवी ने कहा- फैसला पूरी तरह गलत और गैरकानूनी
राज्यसभा चुनाव में मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर कांग्रेस ने चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया। अभिषेक मनु सिंघवी...
खोह नागोरियान अग्निकांड : 8 मौतों के बाद दो पुलिसकर्मी सस्पेंड, अवैध पटाखा फैक्ट्रियों पर कार्रवाई तेज
मसूरी में मौत का मोड़ : ब्रेक फेल होने से खाई में समाई कार, 4 की गई जान
मोदी की दीर्घायु के लिए प्रदेशभर में भाजपा नेताओं ने की पूजा-अर्चना, दरगाहों में मांगी दुआएं
नागौर-बीकानेर एनएच-62 के फोरलेनकरण को मंजूरी, सड़क विकास को मिलेगी नई रफ्तार
मुंबई एयरपोर्ट पर कार्रवाई : ट्रॉली बैग से निकला 8.56 करोड़ का गांजा, 2 श्रीलंकाई नागरिक धरे
अमेरिकी हेलीकॉप्टर नष्ट होने और अमेरिकी हमलों के बावजूद समझौता अब भी संभव, ईरान से समझौते को लेकर और क्या बोले ट्रंप