दिसंबर के बाद इंडिगो ने की 246 पायलटों की भर्ती, प्रभावित यात्रियों को बांटे 164 करोड़ के कूपन, नागरिक उड्डयन मंत्री ने कहा-घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सरकार कर रही हर संभव प्रयास

इंडिगो की रिकवरी: दिसंबर संकट के बाद 246 पायलट भर्ती और भारी हर्जाना

दिसंबर के बाद इंडिगो ने की 246 पायलटों की भर्ती, प्रभावित यात्रियों को बांटे 164 करोड़ के कूपन, नागरिक उड्डयन मंत्री ने कहा-घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सरकार कर रही हर संभव प्रयास

दिसंबर के परिचालन संकट के बाद इंडिगो ने 246 नए पायलटों की भर्ती की है। नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने बताया कि प्रभावित 3.64 लाख यात्रियों को 163.92 करोड़ रुपये के यात्रा कूपन और हर्जाना दिया गया। सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए एयरलाइन की उड़ानों में 10% की कटौती भी की है।

नई दिल्ली। प्रमुख विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने दिसंबर के पहले सप्ताह में परिचालन में बड़े पैमाने पर व्यवधान के बाद 246 नये पायलटों की भर्ती की है और प्रभावित यात्रियों को हर्जाने के अलावा 163.92 करोड़ रुपये के यात्रा कूपन बांटे हैं। नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापू राम मोहन नायडू ने सोमवार को राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान दिसंबर की घटना के लिए पूरी तरह एयरलाइंस को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सरकार सभी उपाय कर रही है।

उन्होंने कहा, विमान सेवा कंपनी को अपने आंतरिक परिचालन की समीक्षा करनी चाहिये थी और यह जानना चाहिये था कि यदि एफडीटीएल  आ रहा है तो हमें कितने और पायलटों की जरूरत होगी। हम लागू करने से पहले उनके साथ लगभग रोजाना बात कर रहे थे। एक पूरक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने सदन को बताया कि इंडिगो ने दिसंबर की घटना के बाद 246 नये पायलट भर्ती किये हैं। इसके अलावा सरकार ने उसकी उड़ानों की संख्या में भी 10 प्रतिशत की कटौती की है।

मंत्री ने बताया कि दिसंबर के पहले सप्ताह में हुए व्यवधान से 3.64 लाख यात्री प्रभावित हुए थे। एयरलाइंस ने अबतक 43.81 करोड़ रुपये का हर्जाना दिया है। इसके अलावा उसने अपनी तरफ से प्रभावित यात्रियों को 10-10 हजार रुपये के यात्रा कूपन जारी करने की भी घोषणा की है। इस मद में अब तक 163.92 करोड़ रुपये के कूपन दिये गये हैं। उन्होंने सदन को आश्वस्त किया कि इस तरह की घटना दोबारा न हो इसके लिए इसके लिए सभी उपाय किये जा रहे हैं। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल