बिजली संकट पर अखिलेश का राज्य सरकार पर निशाना: विधायक-सांसद बना रहे दिखावटी चिट्ठी का ‘कागजी कवच’, हमारे गठबंधन में ऐसे नेताओं के लिए कोई जगह नहीं

उप्र में बिजली संकट को बताया 'महा विद्युत आपदा'

बिजली संकट पर अखिलेश का राज्य सरकार पर निशाना: विधायक-सांसद बना रहे दिखावटी चिट्ठी का ‘कागजी कवच’, हमारे गठबंधन में ऐसे नेताओं के लिए कोई जगह नहीं
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में बिजली संकट को लेकर भाजपा सरकार को घेरा । उन्होंने इस स्थिति को 'महा विद्युत आपदा' बताते हुए कहा कि आक्रोश से बचने के लिए सांसद-विधायक दिखावटी चिट्ठियां लिख रहे । अखिलेश ने आरोप लगाया कि सरकार जनता की मुश्किलें नजरअंदाज कर रही ।

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में बिजली संकट को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश में असहनीय ‘महा विद्युत आपदा’ की वजह से लगातार बढ़ते आक्रोश से बचने के लिए भयभीत भाजपाई विधायक-सांसद दिखावटी चिट्ठी का ‘कागजी कवच’ बना रहे हैं। अखिलेश यादव ने सोमवार को एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि यह चिट्ठी दरअसल अपनी सरकार को लिखा कोई ‘जन हित का पत्र’ नहीं है, बल्कि भाजपा रूपी डूबते जहाज को छोड़कर विपक्ष से आगामी चुनावों में टिकट पाने के लिए ‘आवेदन पत्र’ है।

उन्होंने साफ किया कि हमारे गठबंधन में ऐसे नेताओं के लिए कोई जगह नहीं है, जो जनता को दुख-दर्द और दिक्कतों के सिवा कुछ नहीं देते हैं। सपा प्रमुख ने कहा कि इस जानलेवा गर्मी में परिवारों में बड़े बुजुर्गों, बीमारों, बच्चों और खाने-पानी की व्यवस्था में झुलसती महिलाओं की क्या दुर्दशा हो रही है, ये केवल परिवारवाले ही समझ सकते हैं। कभी आपदा में अवसर ढूंढने वालों ने, अवसर की जगह जिस ‘अफसर’ को ढूंढा था, वो अफसर अब स्वयं आपदा साबित हो रहा है।

अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा कि समस्या का समाधान पूछने पर दोनों हाथ खड़ा करके नारा लगाकर बच निकलने वालों के रहते समस्या नहीं सुलझेगी। उन्होंने कहा कि किसी के लिए ये बड़ा मौका है कि वो पूरी तरह से नाकाम हो चुके किसी ‘दूत-मंत्री’ को हटा दे। इससे मुख्य जी को अपना मंत्रिमंडल विस्तार करने और किसी एक ‘घाटहीन’ को समायोजित करने का मौका भी मिल जाएगा। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि उप्र की भाजपा सरकार भी जानती है कि अब वो कभी वापस नहीं आएगी। इसीलिए वो जनता की मुश्किलों और मांगों को पूरी तरह नजरअंदाज करके बस अपने खजाने भरने में लगी है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

जेकेके में शुरू हुई युवा कलाकार सारा हर्ष की सोलो प्रदर्शनी ‘चित्रहार’ : महज 18 साल की उम्र, पेंटिंग का हुनर ऐसा कि सभी चकित जेकेके में शुरू हुई युवा कलाकार सारा हर्ष की सोलो प्रदर्शनी ‘चित्रहार’ : महज 18 साल की उम्र, पेंटिंग का हुनर ऐसा कि सभी चकित
युवा कलाकार सारा हर्ष की पहली एकल प्रदर्शनी ‘चित्रहार: आत्म की ओर एक यात्रा’ जेकेके की सुरेखा आर्ट गैलरी में...
खत्म हो रहा दिल्ली में भूगर्भ जल
कलक्टर की रोक के बावजूद खोदी सड़क : लगा लंबा जाम, एंबुलेंस और आम वाहन चालक भी फंसे
चार शुभ योगों के दुर्लभ संयोग में रखेंगे निर्जला एकादशी व्रत : मंदिरों में रहेगी दान-पुण्य की धूम, सजेगी विशेष झांकी
आज का भविष्यफल     
हवाला और नोटों की हेराफेरी से जुड़े रैकेट का खुलासा : ऊपर-नीचे असली नोट लगे 65 लाख की गड्डियां जब्त, 2 गिरफ्तार
एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल