अमित यादव का केंद्र पर प्रहार: सरकार कर रही मजदूरों के अधिकारों का हनन, आंदोलन में गिरफ्तार वर्करों और नेताओं को रिहा करने की अपील 

अमित यादव ने केंद्र सरकार को घेरा

अमित यादव का केंद्र पर प्रहार: सरकार कर रही मजदूरों के अधिकारों का हनन, आंदोलन में गिरफ्तार वर्करों और नेताओं को रिहा करने की अपील 
समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव अमित यादव ने मजदूर दिवस पर भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना की। उन्होंने 12 घंटे कार्य के कानून को शोषण बताते हुए मजदूरों के अधिकारों के हनन का आरोप लगाया। सपा ने गिरफ्तार मजदूर नेताओं की रिहाई और महिला श्रमिकों के लिए आरक्षण की पुरजोर मांग की है।

जौनपुर। समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव अमित यादव ने शुक्रवार को कहा कि मोदी सरकार ने उद्योगपतियों के हित का ध्यान रखते हुए मजदूरों से 12 घंटे काम लेने का कानून बनाकर उनके अधिकारों का हनन कर रही है। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर श्री यादव ने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी की सोच है कि समाज के हर वर्ग को समान भागीदारी मिले। इसी क्रम में ईट भट्ठों पर कार्य करने वाली महिला श्रमिक को भी संसद तक पहुंचाने के उद्देश्य से ओबीसी, एससी, एसटी एवं अल्पसंख्यक महिलाओं के लिए आरक्षण की मांग राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा उठाई गई है।

उन्होंने कहा कि आज मजदूर दिवस के दिन समाजवादी मजदूर सभा की मांग हैं कि कुछ दिनों पूर्व हुए मजदूर आंदोलन में गिरफ्तार हुए मजदूरों और मजदूर नेताओं को जल्द से जल्द रिहा किया जाए।

Post Comment

Comment List

Latest News

उमर अब्दुल्ला का दो टूक जवाब- J&K की समस्या सुलझाएगा केंद्र, अमेरिका नहीं उमर अब्दुल्ला का दो टूक जवाब- J&K की समस्या सुलझाएगा केंद्र, अमेरिका नहीं
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के जम्मू-कश्मीर दौरे से पहले CM उमर अब्दुल्ला ने कहा कि J&K की समस्याओं का समाधान...
वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी 6700 रुपए सस्ती, जानें शुद्ध सोना का कितना गिरा भाव
आजम खान की मुश्किलें फिर बढ़ीं! जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े ठिकानों पर ED की रेड, खंगाले जा रहे दस्तावेज
गहलोत की दो टूक : सिफारिश नहीं, जमीनी पकड़ वाले कार्यकर्ताओं को दें टिकट
मिस ओशन वर्ल्ड : गाउन राउंड में 20 देशों की सुंदरियों ने लिया हिस्सा, रैंप पर खूबसूरती, आत्मविश्वास और स्टाइल का प्रदर्शन
RGHS में शामिल होगी CAR-T Cell Therapy, कर्मचारियों और परिजनों को मिलेगी आधुनिक कैंसर उपचार की सुविधा
बसपा का सर्वसमाज में जनाधार बढ़ने से विरोधी बेचैन, मायावती ने कहा- उम्मीदवारों के चयन को लेकर भाजपा समेत विपक्षी दलों में बदलाव होना स्वाभाविक