महाराष्ट्र के परभणी में बड़ा हादसा: हनुमान मंदिर की छत गिरी, छह लोगों की मौत, 30 घायल

पूरे जिले में शोक की लहर

महाराष्ट्र के परभणी में बड़ा हादसा: हनुमान मंदिर की छत गिरी, छह लोगों की मौत, 30 घायल
महाराष्ट्र के परभणी जिले के यशवाड़ी गांव में शनिवार को त्रिमूर्ति हनुमान मंदिर में एक धार्मिक सभा के दौरान नवनिर्मित हॉल की छत ढह गई। इस दुखद हादसे में 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 30 से अधिक घायल हुए हैं। स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों ने त्वरित बचाव कार्य कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

परभणी। महाराष्ट्र के परभणी में त्रिमूर्ति हनुमान मंदिर में शनिवार एक नवनिर्मित हॉल की छत के अचानक गिर जाने से छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हो गए।  शुरुआती खबरों के अनुसार, यह दुर्घटना के जिले के मानवथ तालुका के यशवाड़ी गांव में स्थित प्रसिद्ध मंदिर में एक एक धार्मिक सभा के दौरान तब हुई जब हॉल का एक खंभा और छत का एक बड़ा हिस्सा ढह गया। शनिवार का दिन होने के कारण मंदिर में दर्शन और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु इकट्ठा हुए थे। अचानक हुए इस हादसे से वहां अफरा-तफरी मच गई और कई लोग मलबे के नीचे दब गए। 

लोगों ने कई श्रद्धालुओं को बाहर निकाला

घटना के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। जिला प्रशासन के अधिकारी, पुलिस कर्मी, दमकल विभाग की टीमें और स्वास्थ्य अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थानीय निवासियों और स्वयंसेवकों ने भी मलबे से जीवित बचे लोगों को बाहर निकालने में मदद की। घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और अधिकारियों ने बताया कि उनमें से कुछ की हालत गंभीर है।

पूरे जिले में शोक की लहर

Read More कर्नाटक में फिर उजागर हुई कांग्रेस में नाराजगी : सिद्दारमैया सहित कई वरिष्ठ विधायकों ने सीएलपी की बैठक से बनाई दूरी, असंतोष की अटकलों को मिली हवा

यशवाड़ी का यह त्रिमूर्ति हनुमान मंदिर मराठवाड़ा क्षेत्र के प्रमुख और पूजनीय धार्मिक स्थलों में से एक माना जाता है। इस हादसे से पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई है और ढहने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। 

Read More पैलेटगन मामले में Rahul Gandhi ने खोला मोर्चा, FIR दर्ज नहीं होने पर DCP कार्यालय के बाहर साहिल संग दिया धरना

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

Weather Update : राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 17 जिलों में येलो अलर्ट Weather Update : राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 17 जिलों में येलो अलर्ट
राजस्थान में मानसून फिर सक्रिय। मौसम विभाग ने 17 जिलों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया। जयपुर और...
रूसी विदेश मंत्रालय का दावा: यूक्रेनी ऑर्थोडॉक्स चर्च के पादरियों की जबरन लामबंदी तेज, कानूनी छूट के प्रावधानों की अनदेखी
विष्णुदेव साय के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी : सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वीडियो, अश्लील भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप
नगर निगम चुनाव नामांकन को लेकर बदलाव, वार्ड 31 से 40 के प्रत्याशियों को नामांकन भरने हीरापुरा की जगह खातीपुरा जाना होगा
राजधानी में बारिश ने खोली ड्रेनेज सिस्टम की पोल, सड़कों पर जलभराव से शहर हुआ बेहाल
पोषाहार खाने के बाद 27 बच्चों की तबीयत बिगड़ी : 16 अस्पताल में भर्ती, चिकित्सकों ने सैंपल जांच के लिए भेजे
स्कूलों के पास जंक फूड की बिक्री पर रोक,  हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान