NEET पेपर लीक पर बड़ा फैसला: परीक्षा रद्द, CBI करेगी जांच; NTA ने मानी जिम्मेदारी

NEET-UG 2026 रद्द

NEET पेपर लीक पर बड़ा फैसला: परीक्षा रद्द, CBI करेगी जांच; NTA ने मानी जिम्मेदारी

NTA ने पेपर लीक और गड़बड़ी के आरोपों के बाद NEET-UG 2026 परीक्षा को रद्द कर दिया है। 22.79 लाख छात्रों का भविष्य दांव पर है। व्हाट्सऐप पर प्रश्न पत्र लीक होने के सबूत मिलने के बाद केंद्र ने जांच CBI को सौंप दी है। दोबारा परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान जल्द होने की उम्मीद है।

नई दिल्ली। NEET UG 2026 परीक्षा में पेपर लीक के आरोपों के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने बड़ा कदम उठाते हुए परीक्षा रद्द कर दी है। 3 मई को आयोजित हुई इस परीक्षा में करीब 22.79 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। अब परीक्षा दोबारा कराई जाएगी और नई तारीख का ऐलान अगले 6 से 8 दिनों में किया जा सकता है। NTA के महानिदेशक अभिषेक सिंह ने माना कि परीक्षा प्रक्रिया में हुई गड़बड़ी की जिम्मेदारी एजेंसी की है। वहीं केंद्र सरकार ने पूरे मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंप दी है। CBI ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जांच में सामने आया है कि परीक्षा से पहले एक कथित “क्वेश्चन बैंक” व्हाट्सऐप के जरिए कई लोगों तक पहुंचा था। इसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के 300 से अधिक सवाल मौजूद थे, जिनमें से करीब 150 सवाल परीक्षा में हूबहू पूछे गए। विशेषज्ञों का कहना है कि किसी गाइड या प्रश्न बैंक से कुछ सवाल मिलना सामान्य हो सकता है, लेकिन इतनी बड़ी संख्या में प्रश्नों का मेल होना गंभीर मामला है। इस मामले के तार राजस्थान, महाराष्ट्र और केरल तक जुड़ते नजर आ रहे हैं। नासिक में एक युवक को हिरासत में लिया गया है, जो मेडिकल काउंसलिंग एजेंसी चलाने की जानकारी सामने आई है।

Post Comment

Comment List

Latest News

तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक पार्टी में दोफाड़ : बागी विधायक करेंगे विजय का समर्थन, सकंट में पार्टी तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक पार्टी में दोफाड़ : बागी विधायक करेंगे विजय का समर्थन, सकंट में पार्टी
चेन्नई में अन्नाद्रमुक में बड़ा सियासी भूचाल! 47 विधायकों वाली पार्टी दो खेमों में बंट गई। बागी विधायकों ने CM...
नीट पेपर लीक की जांच में सीकर बना बड़ा केंद्र, देशभर तक फैला था नेटवर्क
145 साल पुराने सेंट स्टीफंस कॉलेज को मिली पहली महिला प्रिंसिपल, प्रो. सुसान एलियास संभालेंगी जिम्मेदारी
NEET-UG रद्द होने पर आनंद कुमार का बड़ा बयान, बोले-चीन जैसी सख्ती से ही रुकेगा पेपर लीक
पश्चिम बंगाल मुख्य सचिव नियुक्ति विवाद: बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- नियुक्ति नियमों और प्रशासनिक प्रक्रिया के अनुरूप
राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट : एमओयू क्रियान्वयन की समीक्षा, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक
पाकिस्तान : बम धमाके में पुलिसकर्मियों सहित 9 लोगों की मौत, आतंकवादियों ने रिक्शा में छिपाकर रखी थी विस्फोटक सामग्री