जंगलराज से दूर रहेगा बिहार : फिर से राजग सरकार, मोदी ने कहा- सामाजिक न्याय के नाम पर राजद-कांग्रेस ने लोगों को दिया सिर्फ धोखा 

एक नए जंगलराज की आहट है

जंगलराज से दूर रहेगा बिहार : फिर से राजग सरकार, मोदी ने कहा- सामाजिक न्याय के नाम पर राजद-कांग्रेस ने लोगों को दिया सिर्फ धोखा 

इस पर खुश होकर तालियां बजा रही थीं। राजद और कांग्रेस की नीयत इनके चुनाव प्रचार के गीतों से ही पता चलती है, जिनमें एक नए जंगलराज की आहट है।

छपरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि बिहार के लोग राष्ट्रीय जनता दल (राजद) -कांग्रेस के झूठे वादों के झांसे में नहीं आने वाले हैं और एक बार फिर राज्य में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार बनाकर प्रदेश को जंगलराज से दूर रखेंगे। मोदी ने छपरा में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सामाजिक न्याय के नाम पर राजद-कांग्रेस ने लोगों को सिर्फ धोखा दिया है। सच्चाई यह है कि ये लोग डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर का अपमान करने में गर्व करते हैं। उन्होंने कहा कि लालटेन वाले, पंजे वाले या उनके इंडिया गठबंधन के साथी ये लोग कैसे बिहार और बिहारियों का अपमान करते हैं। कांग्रेस के पंजाब के एक मुख्यमंत्री थे, उन्होंने एक रैली में खुला ऐलान किया कि बिहार के लोगों को वो अपने राज्य पंजाब में घुसने नहीं देंगे। उस समय मंच पर गांधी परिवार की एक बेटी, जो आजकल संसद में बैठती हैं, वो इस पर खुश होकर तालियां बजा रही थीं। राजद और कांग्रेस की नीयत इनके चुनाव प्रचार के गीतों से ही पता चलती है, जिनमें एक नए जंगलराज की आहट है।

प्रधाननंत्री ने कहा कि राजद कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र नहीं...अपनी रेटलिस्ट जारी की है। उन्होंने कहा कि उनकी इनकी हर घोषणा के पीछे का असली मकसद...रंगदारी, फिरौती, लूट-खसूट, भ्रष्टाचार...यही सब है। उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि बिहार के लोग राजद-कांग्रेस के झूठे वादों के झांसे में नहीं आने वाले हैं और एक बार फिर राज्य में राजग की सरकार बनाएंगे। मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने इस चुनाव में सारी हदें पार कर दी हैं, जिन्होंने बिहारियों का अपमान किया उन्हें प्रचार के लिए बुला रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सब कुछ सोची-समझी साजिश के तहत किया जा रहा है। कांग्रेस चाहती है कि राजद का चुनाव में नुकसान हो, इसलिए उन्हें प्रचार के लिए बुला रही है। इतना सब कुछ हो रहा है और बिहार में राजद को सांप सूंघ जाता है। उन्होंने कहा कि राजद(कांग्रेस वाले जिस बेशर्मी से छठी मइया की पूजा को ड्रामा और नौटंकी बता रहे हैं, इसे बिहार के हमारे परिवारजन, विशेषकर हमारी माताएं-बहनें कभी भुला नहीं सकती हैं। इस अपमान के लिए वे उन्हें सजा देकर रहेंगी।

 

Tags: modi

Post Comment

Comment List

Latest News

गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी
गोरखपुर–गोंडा रेलखंड में ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण...
कोकराझार में हिंसा: युवक की हत्या के बाद आगजनी और तनावपूर्ण स्थिति, 2 लोगों की मौत, 29 संदिग्ध हिरासत में, इंटरनेट सेवाएं बंद
घायल सैनिकों को नहीं बचा पा रहा यूक्रेन, खाने-पीने की भी कमी, रूस के कब्जे में बोला यूक्रेनी सैनिक
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को नोटिस जारी होने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बताया-सनातन परंपरा का अपमान
तीन बड़ी भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा उजागर : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के तकनीकी प्रमुख सहित 5 अभियुक्त गिरफ्तार, एसओजी की बड़ी कार्रवाई
भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई की अनूठी परंपरा, जोगाराम पटेल ने कहा- तीसरा बजट भी होगा माइलस्टोन, बजट सत्र ऐतिहासिक रहेगा
राजस्थान बिजनेस फोरम का गठन, राज्यपाल की गरिमामय उपस्थिति में भव्य उद्घाटन