पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले एयर इंडिया विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान

लैंडिंग के बाद तकनीकी विशेषज्ञों ने विमान की विस्तृत जांच की

पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले एयर इंडिया विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
दिल्ली से 164 यात्रियों को लेकर आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI 1741 पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग के समय बर्ड हिट का शिकार हो गई। पायलट की सतर्कता और रनवे पर आपातकालीन तैयारियों के बीच विमान सुरक्षित उतरा। जांच में इंजन को नुकसान नहीं मिला और विमान दिल्ली वापस रवाना हुआ।

नई दिल्ली। दिल्ली से पटना पहुंच रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI 1741 सोमवार सुबह लैंडिंग से कुछ समय पहले बर्ड हिट का शिकार हो गई। पक्षी विमान के दाहिने इंजन के पास टकराया। पायलट ने तुरंत एयरपोर्ट प्रशासन को सूचना दी, जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाते हुए रनवे पर दमकल और आपातकालीन सेवाओं को अलर्ट कर दिया गया। विमान सुबह 7:43 बजे जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतरा। उस समय विमान में 164 यात्री सवार थे। 

लैंडिंग के बाद तकनीकी विशेषज्ञों ने विमान की विस्तृत जांच की। जांच में पक्षी से टकराने की पुष्टि हुई, लेकिन इंजन को कोई नुकसान नहीं मिला। जरूरी सुरक्षा प्रक्रिया पूरी होने के बाद विमान को दिल्ली लौटने की अनुमति दी गई। निर्धारित समय से देरी के बाद AI 1741 करीब 10:09 बजे 160 यात्रियों के साथ पटना से दिल्ली के लिए रवाना हुआ। अधिकारियों ने बताया कि पूरी जांच के बाद ही उड़ान संचालन शुरू किया गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय