भाजपा का कांग्रेस पर हमला, कांग्रेस पर सदन से भागने का लगाया आरोप 

अमित शाह के बयान के बाद विपक्ष पर सदन से भागने का आरोप

भाजपा का कांग्रेस पर हमला, कांग्रेस पर सदन से भागने का लगाया आरोप 

भाजपा ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि गृह मंत्री अमित शाह द्वारा घुसपैठ मुद्दे पर तथ्यात्मक जवाब देने के बाद विपक्ष सदन से बाहर चला गया। भाजपा प्रवक्ता शुक्ला ने कहा कि वंदे मातरम् विवाद और चुनाव सुधार पर सरकार ने ठोस प्रमाण दिए, जबकि राहुल गांधी सहित विपक्ष जवाब देने में असफल रहा।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को कांग्रेस पर संसदीय कार्रवाई के दौरान सदन से भागने का आरोप लगाया। शुक्ला ने यहां पार्टी मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में विपक्ष, विशेषकर कांग्रेस और राहुल गांधी, पर तीखे आरोप लगाते हुये कहा कि गृह मंत्री अमित शाह द्वारा घुसपैठ के मुद्दे पर अपने संकल्प को पुरजोर तरीके से रखने के बाद विपक्ष के पास कोई तथ्य नहीं बचा और इसी कारण वे लोकसभा से चले गये।

शुक्ला ने दावा किया कि वंदे मातरम् विवाद और चुनाव सुधार जैसे विषयों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने तथ्यों और प्रमाणों के साथ अपनी बात रखी, जिसके बाद राहुल गांधी सहित विपक्ष के नेता बगलें झांकते नजर आए। उन्होंने कहा कि भले ही राहुल गांधी ने सदन में हुई बहस को लेकर यह दावा किया कि विपक्ष ने भाजपा की धज्जियां उड़ा दीं, लेकिन देश ने देखा कि वास्तविकता इसके विपरीत थी।

संसद में बीते दो दिनों की कार्यवाही के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। शुक्ला ने ओडिशा के कांग्रेस विधायक मोहम्मद मुकीम द्वारा हाल ही में सोनिया गांधी को लिखे एक पत्र का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस में अंदरूनी असंतोष चरम पर है। शुक्ला के मुताबिक, मुकीम ने अपने पत्र में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की उम्र का मुद्दा उठाते हुए लिखा है कि खरगे अब नेतृत्व करने योग्य स्थिति में नहीं हैं और राहुल गांधी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को मिलने के लिए समय नहीं देते हैं। उन्होंने कहा कि यह पत्र कांग्रेस संगठन की डूबती हुई स्थिति का प्रमाण है।

शुक्ला ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर विपक्ष की ओर से उठाए गए सवालों पर भाजपा प्रवक्ता ने अमित शाह के बयान को दोहराया। इसके आगे शुक्ला ने कहा कि ईवीएम में नहीं कांग्रेस के संगठन में गड़बड़ी है। उन्होंने कहा कि ईवीएम में कोई गड़बड़ी नहीं है, मतदाता सूची में कोई गड़बड़ी नहीं है और न ही चुनाव प्रक्रिया में कोई गड़बड़ी है, गड़बड़ी कांग्रेस के संगठन में है।

Read More किसानों का जोखिम कम करने और आय बढ़ाने के लिए की पहल के दिख रहे परिणाम : उपज पर डेढ़ गुना मिल रहा प्रतिफल, मोदी ने कहा- ये टेक्नोलॉजी की सदी

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला