'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम पर भाजपा का कांग्रेस पर हमला : प्रचार-प्रसार के लिए सोशल मीडिया प्रभावकों को किया 25-25 हजार का भुगतान, भ्रष्टाचार से इकट्‌ठा हुए पैसे का हो रहा इस्तेमाल

राहुल गांधी की छवि चमकाने के लिए पैसे खर्च कर रही कांग्रेस

'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम पर भाजपा का कांग्रेस पर हमला : प्रचार-प्रसार के लिए सोशल मीडिया प्रभावकों को किया 25-25 हजार का भुगतान, भ्रष्टाचार से इकट्‌ठा हुए पैसे का हो रहा इस्तेमाल
भाजपा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के पुणे के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के प्रचार के लिए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को 25-25 हजार रुपये दिए गए। प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस पैसे के दम पर राहुल की छवि चमकाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने दावा किया कि ऐसे प्रचार से जनता का समर्थन और सत्ता हासिल नहीं की जा सकती।

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पुणे में आयोजित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के लिए सोशल मीडिया प्रभावकों को 25-25 हजार रुपये का भुगतान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा पैसे के आधार पर प्रचार और जनसंपर्क अभियान चलाने की बात लगातार सामने रही है। भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा, कांग्रेस पार्टी किस तरह से पैसे के आधार पर प्रचार का दिखावा और जनसंपर्क कर रही है, ये बातें एक-एक करके लगातार स्थापित होती जा रही हैं। उन्होंने कहा कि खुलासों से स्पष्ट हो रहा है कि 'गूंज' कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार से इकट्‌ठा किए गए पैसे का इस्तेमाल कर रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सोशल मीडिया के जरिए राहुल गांधी की छवि चमकाने के लिए पैसे खर्च कर रही है, लेकिन इस तरह का प्रचार राहुल गांधी को सत्ता में नहीं ला सकता। त्रिपाठी ने कहा, राहुल गांधी को यह सत्य समझ लेना चाहिए कि पैसे के बल पर किया गया प्रचार जनता का समर्थन हासिल नहीं कर सकता।

 

Tags: Congress

Post Comment

Comment List

Latest News

करतारपुर गलियारा खोलने की मांग : भारत-पाकिस्तान सीमा पर अरदास, श्रद्धालुओं को गुरुद्वारा दरबार साहिब में नतमस्तक होने का अवसर उपलब्ध कराना मकसद करतारपुर गलियारा खोलने की मांग : भारत-पाकिस्तान सीमा पर अरदास, श्रद्धालुओं को गुरुद्वारा दरबार साहिब में नतमस्तक होने का अवसर उपलब्ध कराना मकसद
गलियारा जल्द खोलने की मांग को लेकर सोमवार को भारत-पाकिस्तान सीमा की जीरो लाइन पर सिख संगत सामूहिक अरदास करेगी।...
निकाय चुनाव में कांग्रेस की गुटबाजी पड़ी भारी : सामूहिक प्रचार से दूरी, बड़े नेता अपने गढ़ तक सिमटे
हलका बनेगा नई बीट पुलिसिंग की धुरी : थाना क्षेत्र अब क्लस्टर में बंटेंगे, पुरानी व्यवस्था में सीधे बीट आवंटन
छोटी घटनाओं को गंभीरता से लें डीएम-एसपी, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी: सीएम योगी
हम भारत के लोग का संदेश : जयपुर में निकली लोकमंथन यात्रा, दिया कुमारी ने यात्रा को किया रवाना
जूली का आरोप : गुंडागर्दी पर उतरी भाजपा, पार्षदों की चोरी करने का कर रहे प्रयास
खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों पर Congress का केंद्र पर ​तीखा प्रहार: गरीब-मध्यम वर्ग की कमर तोड़ रही महंगाई, सरकार से आम जनता को राहत देने की मांग