भाजपा के दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष सचदेवा ने की विवेक विहार अग्निकांड के पीड़ितों से मुलाकात: हर संभव मदद का दिया आश्वासन, लोगों के शीध्र स्वस्थ होने की कामना की

विवेक विहार हादसा: दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने जताया शोक

भाजपा के दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष सचदेवा ने की विवेक विहार अग्निकांड के पीड़ितों से मुलाकात: हर संभव मदद का दिया आश्वासन, लोगों के शीध्र स्वस्थ होने की कामना की
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने विवेक विहार अग्निकांड के पीड़ितों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। एसी यूनिट में विस्फोट से हुई 9 मौतों पर दुख जताते हुए उन्होंने प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। स्थानीय विधायक और भाजपा टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्यों की निगरानी की और कई लोगों की जान बचाई।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने विवेक विहार में विस्फोट तथा आग लगने की घटना में कई लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है और जख्मी हुए लोगों के शीध्र स्वस्थ होने की कामना की है। सचदेवा रविवार को सुबह लगभग 10 बजे केन्द्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, स्थानीय विधायक संजय गोयल, पार्षद पंकज लूथरा और शाहदरा जिला के भाजपा अध्यक्ष दीपक गाबा के साथ पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

सचदेवा ने इसके बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि कल देर रात लगभग 3.45 बजे विवेक विहार के बी ब्लाक में ए.सी. यूनिट में विस्फोट होने और आग लगने की वजह से नौ लोगों की मृत्यु हो गयी। उन्होंने पीड़ित परिवारों के हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा, "हमारे स्थानीय विधायक दुर्घटना की जानकारी मिलते ही कुछ ही मिनट में दुर्घटनाग्रस्त घर पर पहुंच गये थे और दमकल विभाग तथा पुलिस के राहत कार्य की निगरानी करते हुए लगभग 18 से 20 लोगों को बचाया था।" उन्होंने कहा, "दिल्ली भाजपा इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और हम जख्मी हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।"

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली : भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की जारी की सूची, महिलाओं को दिया प्रतिनिधित्व दिल्ली : भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की जारी की सूची, महिलाओं को दिया प्रतिनिधित्व
दिल्ली भाजपा ने संगठन को मजबूती देने के लिए 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और कुछ नए मंडल अध्यक्षों की...
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान : 1.04 करोड़ बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक, प्रदेश में 59 हजार बूथ स्थापित
एथेनॉल नीति के विरोध में पशुपालकों का एम-20 आंदोलन : देशभर में अभियान चलाने का किया ऐलान, कहा- किसान, दुग्ध उत्पादन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है एथेनॉल नीति का असर
छात्रों की गूंज अभियान को सफल बनाने का आह्वान : राहुल गांधी ने लिखा पार्टी नेताओं को पत्र, कहा- शिक्षा की बढ़ती लागत ने युवाओं को संकट में डाला
सीए हमारे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, बागड़े ने देश के विकास में अहम भूमिका निभाने का किया आह्वान
अमेरिका ने 8 लोगों और संस्थाओं पर लगाया प्रतिबंध : एक भारतीय कंपनी भी शामिल, सूडान में गृहयुद्ध को बढ़ावा देने वाले नेटवर्क से संबंध रखने का आरोप
आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे ग्रामीण सेवा शिविर, विवाद का आपसी सहमति से मौके पर ही किया निस्तारण