मोहन यादव पर लगे घोटालों के आरोपों पर भाजपा की चुप्पी आश्चर्यजनक, कांग्रेस ने साधा निशाना

भ्रष्टाचार की भी कार्यशाला

मोहन यादव पर लगे घोटालों के आरोपों पर भाजपा की चुप्पी आश्चर्यजनक, कांग्रेस ने साधा निशाना
कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पर लगे कथित जमीन घोटाले के आरोपों को गंभीर बताते हुए भाजपा से जवाब मांगा। पार्टी ने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भाजपा का शीर्ष नेतृत्व चुप है। कांग्रेस ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार और घोटालों पर निष्पक्ष जांच होनी चाहिए तथा सरकार को जनता के सामने जवाब देना चाहिए।

नई दिल्ली। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पर लगे जमीन घोटाले के आरोप अत्यंत गंभीर है लेकिन आश्चर्य की बात यह है इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी चुप है और इस मामले के सामने आने के कई दिन बाद भी पार्टी का शीर्ष नेतृत्व इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहा है। कांग्रेस सदस्य एवं मध्य प्रदेश के पूर्व विधायक प्रवीण पाठक ने गुरुवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मुख्यमंत्री पर जमीन घोटाले के गंभीर आरोप लगे हैं, लेकिन 10 दिन बीत जाने के बाद भी भाजपा नेतृत्व ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। उन्होंने कहा कि जिस मध्य प्रदेश को कभी समृद्ध और गौरवशाली राज्य माना जाता था, उसे भाजपा के दो दशकों के शासन में भ्रष्टाचार और घोटालों ने कलंकित कर दिया है।

पाठक ने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश केवल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की कार्यशाला नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार की भी कार्यशाला बन गया है। उन्होंने व्यापम घोटाले का उल्लेख करते हुए कहा कि इसकी मार राज्य के युवाओं ने झेली और एक पूरी पीढ़ी प्रभावित हुई। कांग्रेस नेता ने भाजपा पर राम मंदिर चंदा चोरी के मामले में भी निशाना साधा और कहा कि जो लोग रामराज्य की बात करते थे, वे अब चंदे में कथित अनियमितताओं पर चुप हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा देश को दिखाए गए अपने वादों पर खरी नहीं उतरी है। कांग्रेस नेता ने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी लगातार युवाओं, रोजगार और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे उठाते रहे हैं और समय-समय पर उनके उठाए गए मुद्दों की पुष्टि भी होती रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इसरो (ISRO) की भविष्य की भूमिका को लेकर केंद्र सरकार पर अंतरिक्ष क्षेत्र के आक्रामक...
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान पर जोर
ईरान पर अमेरिका का बड़ा आर्थिक वार: ट्रंप प्रशासन आज लगाएगानए प्रतिबंध; तेल, बैंकिंग और शिपिंग कंपनियां निशाने पर
अयोध्या में मछली भोज पर राजनीति गरमाई! योगी के आरोप पर अजय राय का पलटवार, कहा- आरोप साबित हुआ तो दे देंगे इस्तीफा
परिवहन विभाग के सभी उड़नदस्ता वाहनों की लाइव होगी लोकेशन, लापरवाही पर निरीक्षक और डीटीओ होंगे जिम्मेदार
कैग की रिपोर्ट में खुलासा: पेट्रोल-डीजल से रोजाना 60-70 करोड़ का राजस्व, सड़क उपकर के उपयोग पर सवाल
मेडिकल डिवाइस कंपनियों को बड़ी राहत: सरकार ने नियमों में बदलाव का प्रस्ताव रखा, अनुपालन लागत और मंजूरी समय होगा कम