बॉलीवुड के 'ही-मैन' धर्मेन्द्र का निधन : बॉलीवुड ने दी श्रद्धांजलि, करण जौहर ने लिखा- यह एक युग का अंत, वह हैं और हमेशा रहेंगे भारतीय सिनेमा के एक सच्चे दिग्गज

अभिनेता 89 वर्ष के थे

बॉलीवुड के 'ही-मैन' धर्मेन्द्र का निधन : बॉलीवुड ने दी श्रद्धांजलि, करण जौहर ने लिखा- यह एक युग का अंत, वह हैं और हमेशा रहेंगे भारतीय सिनेमा के एक सच्चे दिग्गज

बॉलीवुड के 'ही-मैन' धर्मेंद्र का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। लंबे समय से बीमार रहने के बाद उन्होंने जुहू स्थित घर पर अंतिम सांस ली। छह दशक के करियर में 250 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके धर्मेंद्र को करण जौहर ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी, उन्हें सिनेमा का सच्चा दिग्गज बताया।

मुंबई। बॉलीवुड के 'ही-मैन' धर्मेंद्र का निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। धर्मेन्द्र ने 89 साल की उम्र में अपने जुहू स्थित घर पर ही अंतिम सांस ली है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें हॉस्पिटल से परिवार के कहने पर डिस्चार्ज किया गया था। इसके बाद से घर पर ही उनका इलाज चल रहा था।

करण जौहर ने धर्मेंद्र के निधन की पुष्टि करते हुए आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से उन्हें श्रद्धांजलि दी है। करण जौहर ने लिखा, यह एक युग का अंत है, एक विशाल मेगास्टार, मुख्यधारा के सिनेमा में एक सच्चे हीरो की पहचान, अविश्वसनीय रूप से हैंडसम और रहस्यमयी स्क्रीन प्रेजेंस वाले। वह हैं और हमेशा रहेंगे भारतीय सिनेमा के एक सच्चे दिग्गज। सिनेमा के इतिहास के पन्नों में उनका नाम सदैव चमकता रहेगा। पर सबसे बढ़कर, वह एक बेहतरीन इंसान थे। हमारी इंडस्ट्री में हर कोई उनसे बेहिसाब प्यार करता था। उनके दिल में हर किसी के लिए सिर्फ प्यार और सकारात्मकता थी। उनका आशीर्वाद, अछ्वुत स्नेह, इन सबकी कमी को शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। आज हमारी इंडस्ट्री में एक ऐसा खालीपन है। जिसे कोई भी कभी भर नहीं सकेगा। वह हमेशा के लिए एक और एकमात्र धरमजी रहेंगे।

धर्मेन्द्र का जन्म पंजाब के फगवारा में 08 दिसंबर 1935 को हुआ था। उन्होंने वर्ष 1960 में प्रदर्शित फिल्म दिल भी तेरा हम भी तेरे से अपने सिने करियर की शुरूआत की थी। धर्मेन्द्र ने अपने छह दशक लंबे सिने करियर में 250 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया था।

 

Read More रिपब्लिक डे से पहले 7 दिन चलेगी चीलों की चिकन पार्टी, दिल्ली सरकार ने किए खास इंतजाम

Post Comment

Comment List

Latest News

राकांपा ने पुणे नगर निगम चुनावों में ईवीएम की खराबी को लेकर उठाए सवाल राकांपा ने पुणे नगर निगम चुनावों में ईवीएम की खराबी को लेकर उठाए सवाल
पुणे नगर निगम चुनाव के दौरान एनसीपी नेता अंकुश काकडे ने ईवीएम में तकनीकी खराबी और समय की विसंगति का...
फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी : एक दिन में चांदी 18,000 रुपए महंगी, जानें क्या है भाव 
जापान के होक्काइडो में 5.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
भारत रिन्यूएबल एक्सपो-2026 का जयपुर में भव्य आयोजन, मानसरोवर के वीटी ग्राउंड पर 16 से 18 जनवरी तक जुटेंगे देश-विदेश के रिन्यूएबल एनर्जी दिग्गज
डमी परीक्षार्थियों के जरिए वरिष्ठ अध्यापक बना अभियुक्त, 2 साल से फरार 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
ईरान से गुजरने वाली कई भारतीय उड़ानें रद्द, कई के मार्ग बदले, केंद्र सरकार ने जारी की गाइडलाइन
दिसंबर में वस्तु व्यापार घाटा बढ़कर 25.04 अरब डॉलर पर पहुंचा