आपराधिक गिरोहों के निशाने पर बृजभूषण : जान से मारने की मिली धमकी, अज्ञात नंबर से फोन कर धमकाया

बेटे को भी मिली धमकी

आपराधिक गिरोहों के निशाने पर बृजभूषण : जान से मारने की मिली धमकी, अज्ञात नंबर से फोन कर धमकाया
पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह और उनके विधायक पुत्र प्रतीक भूषण सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है। विधायक के मोबाइल पर आई धमकी भरी कॉल के बाद कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। तकनीकी जांच में कॉलर का लोकेशन राजस्थान के अलवर में मिला है।

गोण्डा। उत्तर प्रदेश के गोण्डा जिले में कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह और उनके विधायक पुत्र प्रतीक भूषण सिंह को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। इस संबंध में विधायक प्रतिनिधि अजय सिंह ने नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, विधायक प्रतीक भूषण सिंह के मोबाइल फोन पर एक अज्ञात नंबर से कॉल कर उन्हें तथा उनके पिता को जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायत के मुताबिक 14 जून को दोपहर करीब 2:22 बजे आए फोन कॉल में लगभग 35 सेकंड तक बातचीत हुई, जिसमें धमकी भरे शब्दों का प्रयोग किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक गोण्डा को दी। इसके बाद विधायक प्रतिनिधि अजय सिंह की तहरीर पर नगर कोतवाली में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस की तकनीकी जांच में पता चला है कि कॉल करने वाला नंबर राजस्थान के अलवर जिले से संबंधित है। जांच के अनुसार उक्त नंबर संदीप शर्मा नामक व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत है। 

शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि विधायक और उनका परिवार पूर्व में भी विभिन्न आपराधिक गिरोहों और असामाजिक तत्वों के निशाने पर रहा है। गोण्डा नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी के पकड़े जाने के बाद ही धमकी देने के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

पूर्ण सदस्य नहीं होने के बावजूद जी-7 जैसे वैश्विक मंच पर नेता के तौर पर उभरा भारत, सुधांशु ने कहा- दक्षता और काबिलियत के साथ बड़े देशों का जीत रहा भरोसा पूर्ण सदस्य नहीं होने के बावजूद जी-7 जैसे वैश्विक मंच पर नेता के तौर पर उभरा भारत, सुधांशु ने कहा- दक्षता और काबिलियत के साथ बड़े देशों का जीत रहा भरोसा
भाजपा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की बड़ी ताकतों का भरोसा जीत रहा है।...
शहीद स्मारक पर लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह कार्यक्रम, कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
एसएमएस अस्पताल में जटिल सर्जरी, 15 वर्षीय किशोरी के पेट से निकाला गया 12 किलो का विशाल ट्यूमर
दिल्ली सरकार ने सर्दियों से पहले ही जारी किया प्रदूषण नियंत्रण रोडमैप, रेखा गुप्ता ने कहा- विभागों को आवश्यक तैयारियां का मिलेगा पर्याप्त समय
राजस्थान चैम्बर में इंडोनेशिया और अमेरिकी दूतावास के प्रतिनिधियों से उद्योग जगत का संवाद
लेबनान में भड़की हिंसा: चार सैनिकों की मौत, इजरायली रक्षा मंत्री बेन-ग्विर ने कही पूरे लेबनान को जलाने की बात
बंगाल में भारी बारिश से बहा दूधिया पुल : सिलीगुड़ी-मिरिक के बीच टूटा संपर्क, अलर्ट जारी