बजट 2026: किसानों की आय बढ़ाने के लिए बहु भाषीय AI टूल 'भारत विस्तार' बनाने का प्रस्ताव, महिलाओं को बनाया जाएगा सशक्त
किसानों के लिए ‘भारत विस्तार’ एआई टूल
बजट 2026-27 में किसानों की आय बढ़ाने हेतु बहुभाषीय एआई टूल ‘भारत विस्तार’ का प्रस्ताव किया गया, जो उत्पादकता, जोखिम प्रबंधन और महिला उद्यमिता को सशक्त करेगा।
नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश में किसानों की आय बढ़ाने के लिये बहु भाषीय एआई टूल 'भारत विस्तार' का प्रस्ताव किया है। वित्त मंत्री सीतारमण ने रविवार को लोकसभा में वर्ष 2026-27 का बजट पेश करते हुए कहा कि इस टूल के जरिए किसानों की आय बढाऩे में मदद की जायेगी। उनका कहना था कि 'भारत विस्तार' नाम के इस बहुभाषीय टूल के माध्यम से किसानों की आय बढ़ायी जायेगी।
उन्होंने कहा, भारत-विस्तार एक बहु भाषीय एआई टूल है जिसके जरिए किसानों की उत्पादकता बढ़ायी जायेगी और इससे विशिष्ट सलाह प्रदान कर किसानों को बेहतर निर्णय लेने और जोखिम को कम करने में मदद दी जाएगी। वित्त मंत्री ने कहा कि इस टूल के माध्यम से महिलाओं को भी सशक्त बनाया जाएगा। यह ग्रामीण महिलाओं के नेतृत्व वाले उद्यम 'शी-मार्टस' के जरिए महिलाओं को उद्यमों का मालिक बनने में मदद करेगा।

Comment List