केजरीवाल और सिसोदिया को मिली राहत के खिलाफ हाईकोर्ट जाएगी सीबीआई, कोर्ट ने कहा- नेताओं को बिना किसी ठोस सामग्री के बनाया आरोपी

अदालत ने उनकी जांच के कई महत्वपूर्ण पहलुओं को नजरअंदाज किया 

केजरीवाल और सिसोदिया को मिली राहत के खिलाफ हाईकोर्ट जाएगी सीबीआई, कोर्ट ने कहा- नेताओं को बिना किसी ठोस सामग्री के बनाया आरोपी

सीबीआई ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को बरी करने के निचली अदालत के फैसले को दिल्ली उच्च न्यायालय में चुनौती देने का निर्णय। अदालत ने आरोपपत्र में खामियों और ठोस सबूत न होने के कारण दोनों नेताओं को आरोपमुक्त किया था।

नई दिल्ली। केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को बरी किए जाने के निचली अदालत के फैसले को दिल्ली उच्च न्यायालय में चुनौती देने का निर्णय लिया। सीबीआई का यह फैसला यहां की राउज एवेन्यू कोर्ट के केजरीवाल, सिसोदिया और 21 अन्य आरोपियों को आबकारी नीति से जुड़े कथित के भ्रष्टाचार मामले में आरोपमुक्त करने के बाद आया है। विशेष न्यायाधीश जितेंद्र सिंह ने चार्जशीट में नामजद किसी भी व्यक्ति के खिलाफ आरोप तय करने से इनकार कर दिया था। सीबीआई प्रवक्ता ने दावा किया कि निचली अदालत ने उनकी जांच के कई महत्वपूर्ण पहलुओं को नजरअंदाज किया है। इसे देखते हुए सीबीआई इस फैसले के खिलाफ उच्च न्यायालय में अपील करेगी।

इससे पहले अदालत ने अपने फैसले में कहा कि सीबीआई ने इन वरिष्ठ नेताओं को बिना किसी ठोस सामग्री के आरोपी बनाया। अदालत ने आरोप-पत्र में कई खामियों की ओर इशारा किया। अदालत ने स्पष्ट रूप से कहा कि सिसोदिया के खिलाफ कोई प्रथम दृष्टया मामला नहीं बनता है और केजरीवाल को पर्याप्त सबूतों के बिना मामले में शामिल किया गया था। अदालत ने जांच में कमियों को लेकर जांच एजेंसी को फटकार भी लगाई। केजरीवाल ने अदालत का फैसला आने के बाद न्यायपालिका में विश्वास जताया और इस मामले को अपनी पार्टी को कमजोर करने की एक राजनीतिक साजिश करार दिया। सिसोदिया ने कहा कि यह फैसला संविधान और कानून के शासन में उनके विश्वास की पुष्टि करता है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

तीन महीने में दें जवाब, लेखा परीक्षा रिपोर्ट पर वित्त विभाग सख्त : प्रमुख शासन सचिव वैभव गलरिया बोले- भविष्य में ऐसी गड़बड़ियां दोबारा न हों तीन महीने में दें जवाब, लेखा परीक्षा रिपोर्ट पर वित्त विभाग सख्त : प्रमुख शासन सचिव वैभव गलरिया बोले- भविष्य में ऐसी गड़बड़ियां दोबारा न हों
वित्त विभाग ने सभी संबंधित विभागों को साफ निर्देश दिए हैं कि वे वर्ष 2024-25 की लेखा परीक्षा रिपोर्ट में...
भाजपा का सोनिया गांधी के आवास के बाहर प्रदर्शन : मंदिरों की संपत्ति पर अनियमितता और चोरी अस्वीकार्य, अनुराग ठाकुर ने कहा- मंदिरों को लूटकर आस्था के साथ खिलवाड़ कर रही कांग्रेस
सुप्रीम कोर्ट का टीएमसी की आपत्तियों पर विचार करने से इनकार, कोर्ट ने कहा- न्यायिक अधिकारियों पर करना चाहिए भरोसा
प्रधानमंत्री मोदी कल आएंगे अजमेर: एचपीवी टीकाकरण अभियान की करेंगे शुरुआत; 16,686 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण, कायड़ विश्राम स्थली में जनसभा
बरी होते ही भावुक हुए केजरीवाल : मीडिया के सामने फफक कर रो पड़े, बोले- जीत अंतत: सच की होती है
अनूठा कलात्मक प्रदर्शन : 17 वर्ष से अहिंसात्मक अनूठे कलात्मक प्रर्दशनों से करते आ रहें मांग, मुख्यमंत्री के नाम मुख्यमंत्री निवास पर दिया ज्ञापन
राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की कार्यशाला संपन्न, मनरेगा-आवास योजना सहित ग्रामीण विकास योजनाओं पर चर्चा