राम मंदिर कर्मियों के लिए दिया 4 करोड़ का चेक बाउंस, खाते में मिले महज 3 रुपये; अब होगी कानूनी कार्रवाई

₹4 करोड़ के इस्तेमाल पर लिखित आश्वासन मांगा

राम मंदिर कर्मियों के लिए दिया 4 करोड़ का चेक बाउंस, खाते में मिले महज 3 रुपये; अब होगी कानूनी कार्रवाई
अयोध्या के राम मंदिर ट्रस्ट को चेन्नई की महिला श्रद्धालु द्वारा कर्मचारियों की सुविधाओं के लिए दिया गया ₹4 करोड़ का चेक बाउंस हो गया है। बैंक जांच में खाते में मात्र ₹3 पाए गए। बैंक अब महिला को नोटिस जारी करने की तैयारी कर रहा है।

अयोध्या। राम मंदिर के कर्मचारियों की सुविधाओं के लिए चेन्नई की एक महिला श्रद्धालु की ओर से दिया गया चार करोड़ रुपये का चेक बैंक में जमा होने के बाद बाउंस हो गया। जांच में संबंधित बैंक खाते में महज तीन रुपये की राशि होने की जानकारी सामने आई है। इतनी बड़ी रकम का चेक बाउंस होने के बाद बैंक अब चेक जारी करने वाली महिला को नोटिस भेजने की तैयारी में है।

जानकारी के मुताबिक, चेन्नई निवासी महिला श्रद्धालु एस. नागलक्ष्मी ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को चार करोड़ रुपये का चेक दिया था। उन्होंने यह राशि मंदिर के कर्मचारियों के वेतन और उनकी सुविधाओं पर खर्च किए जाने की इच्छा जताई थी। इसके लिए उन्होंने ट्रस्ट से लिखित आश्वासन भी मांगा था। हालांकि, ट्रस्ट की ओर से ऐसा कोई आश्वासन नहीं दिया गया।

महिला ने राम मंदिर के लिए अलग से 10 हजार रुपये का दान भी दिया था, जिसकी रसीद ली गई थी। चार करोड़ रुपये का चेक बैंक में लगाने पर खाते में पर्याप्त राशि नहीं मिली। कानूनी जानकारों के अनुसार, पर्याप्त राशि के बिना चेक बाउंस होने पर नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट की धारा 138 के तहत कार्रवाई का प्रावधान है। इसमें कानूनी नोटिस और भुगतान के लिए निर्धारित समयसीमा जैसी प्रक्रिया अपनाई जाती है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

नगीना ठग गिरफ्तार : ठगी की रकम और वाहन बरामद, कई वारदातें कबूली नगीना ठग गिरफ्तार : ठगी की रकम और वाहन बरामद, कई वारदातें कबूली
आदर्श नगर थाना पुलिस ने नगीना ठगी के मामले में मोहम्मद समर (20) को गिरफ्तार। पुलिस ने उसके कब्जे से...
गंगा के बढ़ते जलस्तर से वाराणसी में हालात बिगड़े: मणिकर्णिका-अस्सी घाट तक पहुंचा पानी, गलियों में शुरू हुआ शवदाह
वायदा बाजार की नरमी का असर : शुद्ध सोना और चांदी हुई सस्ती, जानें क्या है भाव  
राम मंदिर कर्मियों के लिए दिया 4 करोड़ का चेक बाउंस, खाते में मिले महज 3 रुपये; अब होगी कानूनी कार्रवाई
भजनलाल सरकार में मजबूत हुई खाद्य सुरक्षा, सात माह में 9.23 लाख किलो असुरक्षित खाद्य सामग्री जब्त
UP Assembly Elections 2027: बसपा की अहम बैठक आज, 75 जिलाध्यक्षों के साथ संगठन और प्रत्याशियों पर मंथन, Mayawati ने लिया तैयारियों का जायजा
तेज रफ्तार थार ने फिर फैलायी दहशत : डिफेंडर से भिड़ी, 3 घायल