केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का छत्तीसगढ़ दौरा, सीएम साय ने किया जोरदार स्वागत

सीएम विष्णु देव साय ने बताया संगठन का प्रेरणास्रोत

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का छत्तीसगढ़ दौरा, सीएम साय ने किया जोरदार स्वागत
रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के छत्तीसगढ़ आगमन पर स्वागत किया। उन्होंने नड्डा को कुशल रणनीतिकार बताते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन संगठन और राज्य के विकास के लिए महत्वपूर्ण है।

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के छत्तीसगढ़ आगमन पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक संदेश शेयर किया। सीएम साय ने जेपी नड्डा का अभिनंदन करते हुए उन्हें कुशल रणनीतिकार, संगठनात्मक सामथ्र्य का प्रतीक और देशभर के करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

मुख्यमंत्री साय ने अपने संदेश में छत्तीसगढ़ को भगवान श्रीराम का ननिहाल और माता कौशल्या की पुण्य धरा बताते हुए जेपी नड्डा के आगमन को शुभ एवं पावन बताया। उन्होंने कहा, केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा का मार्गदर्शन पार्टी संगठन और राज्य के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। सीएम साय के इस संदेश को पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच व्यापक सराहना मिल रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्यपाल के मराठी भाषा निर्देश का गोविन्द डोटासरा ने किया विरोध, कहा- राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलाने में विफल रही सरकार राज्यपाल के मराठी भाषा निर्देश का गोविन्द डोटासरा ने किया विरोध, कहा- राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलाने में विफल रही सरकार
पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े के विश्वविद्यालयों में मराठी भाषा लागू करने के निर्णय का विरोध किया।...
कुमारी सैलजा का दावा, सचमुच राहुल गांधी ने डर गई भाजपा सरकार, बोली- कार्यक्रम का स्थान बदलने से नहीं दबेगी छात्रों की आवाज़ 
वर्ल्ड कप फाइनल में आमने-सामने होंगे मेसी और यमल, 19 साल पुरानी तस्वीर बनी चर्चा का केंद्र
उमर अब्दुल्ला ने वांगचुक के अनशन पर उठाएं सवाल : केंद्र सरकार इस मुद्दे पर चिंतित नहीं, कहा- राजनीति में मानवता के लिए होना चाहिए स्थान
जोधपुर में दो दर्दनाक सड़क हादसे: इलाज के दौरान महिला और बाइक सवार की मौत, पुलिस जांच में जुटी
कीव पहुंचकर ब्रिटिश पीएम स्टार्मर का बड़ा ऐलान, बोले-यूक्रेन के लिए ब्रिटेन का समर्थन हर हाल में रहेगा अटूट
विदेश दौरों को लेकर राजभर का अखिलेश पर हमला: चुनाव के लिए विदेशी कंपनी की ली मदद, जातीय संघर्ष भड़काने का लगाया आरोप